Mirzapur News : एसडीएम के निर्देश पर बकायदारों पर हुई कार्यवाही, मचा हड़कंप, जानिए पूरी डिटेल

UPT | अचल संपत्ति कुर्क कर लाल झंडी लगाते अधिकारी

Sep 25, 2024 22:50

जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र के पांच लाख रुपए से अधिक बकायेदारों की अचल संपत्ति को उप जिलाधिकारी लालगंज गुलाबचंद के निर्देश पर कुर्क कर लाल झंडी लगाए....

Mirzapur News : जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र के पांच लाख रुपए से अधिक बकायेदारों की अचल संपत्ति को उप जिलाधिकारी लालगंज गुलाबचंद के निर्देश पर कुर्क कर लाल झंडी लगाए जाने से हड़कंप मच गया। बीते 24 सितंबर को 96 लख रुपए का दाखिला बकाएदारों द्वारा जमा किया गया।



जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला के निर्देश पर उप जिलाधिकारी लालगंज गुलाबचंद के द्वारा तहसीलदार प्रबल प्रताप सिंह नायाब और तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर के नेतृत्व में टीम गठित कर बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कराते हुए उनकी अचल संपत्ति पर लाल झंडी लगाते हुए उनकी अचल संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है।

समाचार पत्रों के माध्यम से कराया अवगत
उप जिलाधिकारी की कड़ी कार्रवाई से मचे हड़कंप के कारण बड़े बकायदारों ने 96 लाख का दाखिला जमा किया। उप जिलाधिकारी लालगंज गुलाबचंद के निर्देश के बाद गठित टीम द्वारा पूरे तहसील क्षेत्र के बड़े बकायेदारों की अचल संपत्तियों को कुर्क कर लाल झंडी लगाया जा रहा है जिससे बड़े बकायेदारों मे हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी ने बड़े बकायदारों को समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया है कि जल्द से जल्द अपना अपना बकाया जमा कर दें अन्यथा उनकी अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा।

Also Read