IPL 2024 : धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी, इस युवा को मिली टीम की कमान

UPT | सीएसके टीम

Mar 22, 2024 01:43

आईपीएल 2024 से एक दिन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने बड़ा फैसला लिया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हटाकर ऋतुराज गायकवाड़ को बड़ी जिम्मेदारी दी गई...

Delhi News : आईपीएल 2024 से एक दिन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने बड़ा फैसला लिया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हटाकर ऋतुराज गायकवाड़ को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल के 17वें सीजन में सीएसके की कप्तानी करेंगे। इस फैसले के बाद सीएसके के कई फैंस दुखी दिखे है।
 
ऋतुराज ने संभाली कमान
एमएस धोनी ने साल 2022 में आईपीएल की कप्तानी छोड़ी थी और उसके बाद रविंद्र जडेजा को कमान संभाली गई थी, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद धोनी ने फिर टीम संभाली थी। वहीं साल 2023 में घुटने की इंजरी के चलते धोनी ने टीम को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। माना जा रहा था कि इस बार भी उनकी कप्तानी में सीएसके बड़ा धमाका कर सकती है, लेकिन इस लीग के शुरू होने से ठीक पहले धोनी ने बड़ा कदम उठा लिया और भविष्य को देखते हुए ऋतुराज को टीम की कमान सौंप दी गई।

आईपीएल में कप्तान के रूप में धोनी का सफर
  • 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती।
  • 2 सीएलटी20 ट्रॉफियां जीती।
  • सबसे ज्यादा जीत मिली 
  • कप्तान के रूप में सर्वाधिक फाइनल
  • कप्तान के रूप में सर्वाधिक प्लेऑफ

Also Read