Prayagraj News : भगतसिंह की 117वीं जयंती पर आइसा ने मार्च निकाला, जानें सभा में नेताओं ने क्या कहा

UPT | मशाल जुलूस निकालते आइसा कार्यकर्ता।

Sep 28, 2024 17:14

प्रयागराज में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) की तरफ से भगत सिंह की 117वीं जयंती पर मार्च निकाला गया। सदस्यों ने भगत सिंह की क्रांतिकारी विरासत और उनके बलिदान को याद किया। देश में लगातार बढ़ते शिक्षा...

Short Highlights
  • भगत सिंह का सपना शोषण मुक्त बराबरी पर आधारित समाज बनाने का था।
  • लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ नारेबाजी, भगत सिंह के सपनों का समाज बनाने का आह्वान। 
Prayagraj News : प्रयागराज में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) की तरफ से भगत सिंह की 117वीं जयंती पर मार्च निकाला गया। सदस्यों ने भगत सिंह की क्रांतिकारी विरासत और उनके बलिदान को याद किया। देश में लगातार बढ़ते शिक्षा रोजगार और लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भगत सिंह के सपनों का समाज बनाने का आह्वान किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन गेट से मार्च निकालते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन कार्यकर्ता आजाद पार्क स्थित चंद्रशेखर की प्रतिमा के पास पहुंचकर सभा की। 

रोजगार पर बढ़ रहे हमले
स्नातक की छात्रा कंचन ने कहा कि भगत सिंह का सपना शोषण मुक्त बराबरी पर आधारित समाज बनाने का रहा है, जिनको आगे बढ़ाने के लिए हम छात्र-छात्राओं को आगे आना होगा। परास्नातक के छात्र स्वेतांक ने कहा कि इस पूंजीवादी समाज में शिक्षा और रोजगार पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं। कॉमरेड सुजीत ने कहा कि सामाजिक न्याय पर हमला कर वर्तमान सरकार मनुवाद लागू कर रही है। पूर्व इकाई अध्यक्ष विवेक ने कहा कि नई शिक्षा नीति द्वारा शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है, जिसके खिलाफ लड़कर ही देश को बचाया जा सकता है। मार्च में सोनू यादव, शशांक, विद्यासागर, सीमा, मनोज, समेत दर्जनों छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Also Read