इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा : रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की लोकसभा सदस्यता पर मंडराया खतरा

UPT | सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

Aug 21, 2024 19:33

मोहिबुल्लाह नदवी नई दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं। रामपुर के रहने वाले नदवी को मुस्लिम समुदाय काफी पसंद करता है। रामपुर से इस बार यहां से सपा उम्मीदवार मोहिब्बुल्लाह नदवी ने लोकसभा चुनाव ...

Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को नोटिस भेजा है। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की लोकसभा सदस्यता पर संकट गहरा गया है। हाईकोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है। चुनाव निर्वाचन रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह नोटिस जारी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले की अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

कौन हैं मोहिबुल्लाह नदवी
मोहिबुल्लाह नदवी नई दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं। रामपुर के रहने वाले नदवी को मुस्लिम समुदाय काफी पसंद करता है। रामपुर आजम खान का गढ़ कहा जाता है लेकिन इस बार यहां से सपा उम्मीदवार मोहिब्बुल्लाह नदवी ने लोकसभा चुनाव लड़ा था और उन्होंने जीत हासिल कर सपा में अपनी एक नई पहचान बनाई है। नदवी ने भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी को चुनाव में हराया है। पूर्व में इस सीट से आजम खान जीत कर संसद पहुंचे थे। 



आजम खान के जेल में रहने से मिली टिकट
आजम खान के जेल में रहने के चलते रामपुर से इल बार मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को उम्मीदवार बनाया था। आजम की मर्जी थी कि अखिलेश उनकी परंपरागत सीट पर चुनाव लड़ें, लेकिन अखिलेश ने मोहिब्बुल्लाह नदवी को प्रत्याशी बनाया। ऐसे में आजम समर्थक पूरे चुनाव में मोहिब्बुल्लाह नदवी का विरोध करते रहे। मोहिब्बुल्लाह नदवी का चुनाव प्रचार बड़े साइलेंट मोड पर रहा। यहां चुनाव प्रचार को सपा का कोई बड़ा नेता नहीं आया। लेकिन वो खामोशी के साथ-साथ अपना काम करते रहे और चुनाव में जीत हासिल की। 

कौन हैं घनश्याम सिंह लोधी
घनश्याम सिंह लोधी ने 2004 से 2010 तक कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी और 2016 से 2022 तक समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2022 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। 2022 में आजम खान की सदस्यता जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए थे। घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के मोहम्मद आसिम रजा को हराकर उपचुनाव जीता था।

नदवी इतने वोट से जीते
बता दें कि 4 जून 2024 को सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में मोहिबुल्लाह नदवी ने रामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 4,81,503 वोट प्राप्त किए और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 87,434 मतों से हराया। इस चुनाव में लोधी को 3,94,069 वोट मिले थे।

Also Read