Fatehpur News : कैबिनेट मंत्री ने फतेहपुर में 7 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

UPT | लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Feb 28, 2024 22:17

इस दौरान मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बटन दबाकर करीब 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से हो बने पुल और सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

Fatehpur News : यूपी सरकार के लोक निर्माण मंत्री ने बुधवार को करीब 7000 करोड़ रुपये के लागत से बने और शुरू हुए कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के गांधी मैदान में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने की। 

इस दौरान मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बटन दबाकर करीब 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से हो बने पुल और सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 

लखनऊ जाने में लगेगा कम समय
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि फतेहपुर जिले में गाजीपुर से विजयीपुर तक 33 किलोमीटर तक की सड़क जोकि 35 साल से खराब रही है, उसकी मरम्मत कराई जा रही है। इसकी लागत 90 करोड़ रुपये आएगी। यह जल्द ही तैयार हो जाएगा। फतेहपुर से लखनऊ जाने में कम समय लगे इसके लिए भिटौरा के बलखंड़ी घाट पर 115 करोड़ रुपये की लागत से पुल बन रह है। इसका निर्माण कार्य अक्टूबर 2023 से चल रहा है। लोक निर्माण मंत्री ने मंच से अधिकारियों से कहा कि जो काम शुरू हुआ है वह जल्द से जल्द पूरा किया जाए। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि फतेहपुर जिले में जो काम 10 साल में हुआ है, वह काम उसके पहले कभी नहीं हुआ। केंद्र और प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार ने जितना विकास कार्य किया है उतना विकास कार्य 70 सालों में नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज 4 पुल सहित टोटल 97 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, बिंदकी नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू, खागा नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, रेखा सरोज, भाजपा महामंत्री पुष्पराज पटेल, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण सहित अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सदर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को संसाधनों से मजबूत करने के लिए और हाईवे पर एक्सीडेंट होने पर घायलों को जिला अस्पताल लाना पड़ता है। इन सब चीजें को देखते हुए मेडिकल कक्ष का निर्माण कार्य कराया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 148 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्चुअल के माध्यम से लखनऊ से शिलान्यास किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस विभाग के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अलग बजट दिया था, जिससे कि विभाग के जो काम छूटे हैं वह पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री लगातार काम कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि जिले के 21 थाना में साइबर कक्ष बना है और हाईवे के थानों में मेडिकल कक्ष का निर्माण कार्य कराया गया है। पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों के लिए अलग से भवन का निर्माण कार्य हो रहा। सभी थानों में पुलिस कर्मी अब संसाधनों से मजूबत हो गए हैं। इस मौके पर खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, विधायक राजेन्द्र पटेल और जय कुमार जैकी मौजूद रहे।
 

Also Read