फतेहपुर न्यूज : ड्यूटी के लिए निकला सिपाही हुआ लापता, जानिए क्या बोली पुलिस

UPT | लापता सिपाही कृष्णकांत

Apr 06, 2024 16:56

यूपी के फतेहपुर जिले में ड्यूटी के लिए घर से निकला पीआरवी में तैनात सिपाही अचानक लापता हो गया। सिपाही के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन...

Fatehpur News (Putul Pandit) : यूपी के फतेहपुर जिले में ड्यूटी के लिए घर से निकला पीआरवी में तैनात सिपाही अचानक लापता हो गया। सिपाही के बारे में कोई जानकारी नही मिलने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नही लगा। जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस लापता सिपाही की खोजबीन में जुट गई है। वही पुलिस का कहना है कि लापता सिपाही ने बैंक से लोन ले रखा है और ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है। पुलिस को शक है की कर्ज के दबाव के कारण वह लापता हुआ है। लापता सिपाही की तलाश की जा रही है 

31 मार्च से है लापता
यूपी के फतेहपुर जिले में ड्यूटी  के लिए घर से निकला पीआरवी में तैनात सिपाही कृष्णकांत सारस्वत अचानक लापता हो गया। बताया गया है कि कृष्णकांत मूलरूप से थाना मलपुरा जनपद आगरा का रहने वाला है। हाल में वह फतेहपुर जिले में डायल 112 में तैनात है। बताया गया है कि बीती 31मार्च को ड्यूटी के लिए घर से निकला था। जिसके बाद से वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद अब परिजनों ने इसकी शिकायत राधानगर थाने में की है। वहीं पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी।

कर्ज के दबाव में लापता होने की आशंका
6 दिन बाद भी  लापता सिपाही का पता नही चल सका परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले पर हीलाहवाली बरत रही है। परिजन एसपी से भी इस मामले की शिकायत कर चुके हैं। वही इस मामले पर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया की जांच में यह तथ्य सामने आया की सिपाही ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 14 लाख 60 हजार रुपए का कर्ज ले रखा है और ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है। संभवतः कर्ज के दबाव में वह गायब हुआ है। लापता सिपाही की तलाश की जा रही है और  अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल  की जा रही है। 

Also Read