फतेहपुर में बड़ा हादसा : दिल्ली से बिहार जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 25 से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर

UPT | सड़क किनारे पलटी बस, मौके पर लगी भीड़

Mar 23, 2024 12:35

यूपी के फतेहपुर जिले में बड़ा हादसा सामने आया  है। जहां दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई। वहीं इस हादसे में ...

Short Highlights
  • बस दिल्ली से जा रही थी बिहार
  • बस चालक हादसे के बाद हुआ फरार
  • पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर जिले में बड़ा हादसा सामने आया  है। जहां दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई। वहीं इस हादसे में बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए। इनमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना थरियांव गांव के पास की बताई जा रही है। 
 
बस अनियंत्रित होकर पलटी
बता दें कि यह पूरी घटना थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली मोड़ के पास की है। जहां एक डबल डेकर बस दिल्लीस से बिहार के लिए जा रही थी। जिसमें सौ से अधिक यात्री बताए जा रहे हैं। इस हादसे को लेकर बताया गया कि यह डबल डेकर बस जैसे ही थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली मोड़ के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद बस के अंदर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोग बचाने के लिए चिल्लाने लगे। वहीं आरोप है कि यह पूरा हादसा बस चालक की वजह से हुआ है और वह मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर बस के अंदर से यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला गया। जिसके बाद उनको एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

बस चालक की बताई गलती, जांच शुरू
इस हादसे में घायल यात्री संदीप गुप्ता के मुताबिक यह डबल डेकर प्राइवेट बस दिल्ली से बिहार के लिए जा रही थी। इस जिसमें 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। ड्राइवर बस को लापरवाही के साथ तेज रफ्तार में चला रहा था। बस जैसे ही फतेहपुर जिले के देहुली मोड़ के पास पहुंची तो ड्राइवर रफ्तार पर कंट्रोल नही कर पाया। जिससे अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में यात्रियों को सिर्फ चोट ही आई है। इस हादसे में करीब 60-70 यात्री घायल हो गए। इनमें 25 यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इनका कहना है
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ थरियांव अरुण राय ने बताया कि बस में कुल 102 यात्री सवार थे। टूरिस्ट बस दिल्ली से बिहार के लिए जा रही थी। बस में सवार 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है। वहीं यह हादसा किस वजह से हुआ है। यह पता लगाने के लिए यात्रियों से पूछताछ की जा रही है

Also Read