दिवाली तक फतेहपुर को मिलेंगी नई बसें : ग्रामीण इलाकों में भी यात्रियों को मिलेगी सुवीधा, 25 रूटों पर होगा संचालन

UPT | Fatehpur Bus Services

Oct 08, 2024 12:54

ये बसें अन्य जनपदों और ग्रामीण इलाकों में 25 विभिन्न रूटों पर चलेंगी। दिवाली तक इन बसों का संचालन शुरू होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी...

Short Highlights
  • फतेहपुर डिपो में शामिल होंगी 30 नई बसें
  • 25 विभिन्न रूटों पर होगा संचालन
  • कुल बसों की संख्या 143 हो जाएगी
Fatehpur News : फतेहपुर में जर्जर हुई आठ बसों के नीलाम होने के बाद, जल्द ही डिपो के बेड़े में 30 नई बसें शामिल होने वाली हैं। ये बसें अन्य जनपदों और ग्रामीण इलाकों में 25 विभिन्न रूटों पर चलेंगी। दिवाली तक इन बसों का संचालन शुरू होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इतनी बसों का हो रहा संचालन
दरअसल, वर्तमान में फतेहपुर डिपो के बस स्टॉप से 113 बसों का संचालन हो रहा है, जिसमें 86 निगम की और 27 अनुबंधित बसें शामिल हैं। हालांकि, कई रूटों पर बसों का संचालन अभी भी नहीं हो पा रहा था। आठ बसों की नीलामी के बाद कई रूटों पर शाम के समय बसों की कमी महसूस की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए, परिवहन निगम ने 15, 10 और 5 सीट वाली बसों की मांग की है।



यात्रियों को मिलेगी सुविधा
ऐसे में नई बसों के आने के बाद, डिपो के बेड़े में कुल बसों की संख्या 143 हो जाएगी। इससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित रूटों में फतेहपुर से जहानाबाद, बिंदकी-कानपुर, नौबस्ता और अन्य गांवों के लिए बसें शामिल हैं। साथ ही, विभिन्न रूटों पर सेवा का विस्तार होगा।

30 नई बसों की मांग
वहीं परिवहन विभाग के एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों से 30 नई बसों की मांग की गई है। बसों के आने से कई रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नए रूट खोले जाएंगे। जिससे, यात्रियों को आने वाले समय में बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ें- मेंढ़क-कनखजूरे के बाद अब समोसे में मिली मकड़ी : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, मचा हड़कंप

Also Read