Prayagraj News : महाअष्टमी और महानवमी पर पूजी गईं कन्याएं, मंदिरों में लगीं भक्तों की लंबी कतारें... 

UPT | महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन का विधान है।

Oct 11, 2024 11:39

प्रयागराज में मां भगवती की साधना का पर्व शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं ने आज मां के आठवें और नौवें स्वरूप महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। अष्टमी तिथि के चलते घर-घर कन्याओं का...

Short Highlights
  • इस साल अष्टमी 11 अक्टूबर को मनाई जा रही है।
  • 11 अक्टूबर को 12:07 बजे नवमी की शुरुआत हो रही है। 
Prayagraj News : प्रयागराज में मां भगवती की साधना का पर्व शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं ने आज मां के आठवें और नौवें स्वरूप महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। अष्टमी तिथि के चलते घर-घर कन्याओं का पूजन कर उपहार व दक्षिणा भेंट की गई। इस बार अष्टमी 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। इसका समापन आज 12 बजकर 6 मिनट पर होना है। इस कारण आज अष्टमी और नवमी दोनों मनाई जाएगी। कल 12 अक्टूबर विजयदशमी का दिन होगा।

कन्याओं को भेंट किए उपहार
श्रद्धालुओं ने मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना के साथ मां के नौवें स्वरूप सिद्धदात्री की भी पूजा अर्चना की। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने घर में कन्याओं का अभिनंदन कर पूजा अर्चना की। कन्याओं का तिलक कर भोजन ग्रहण कराने के बाद चुनरी, उपहार व वस्त्र भेंट किए। श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार कन्याओं को दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। अष्टमी और नवमी के अवसर पर मंदिरों में काफी भीड़ रही। मां अलोप शंकरी, ललिता देवी, कल्याणी देवी, खेमा माई मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगीं रहीं। मंदिर परिसर स्थित यज्ञ स्थल की परिक्रमा करने वाले भक्तों की काफी भीड़ रही।

Also Read