प्रयागराज न्यूज : लोकसभा चुनाव की घोषणा का काउंट डाउन शुरू, कुछ देर बाद होगा ऐलान...

UPT | चुनाव आयोग

Mar 16, 2024 13:45

देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल अब से कुछ ही देर बाद बज जाएगा।इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव का भी ऐलान किया जाएगा। इसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

प्रयागराज न्यूज : देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल अब से कुछ ही देर बाद बज जाएगा।इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव का भी ऐलान किया जाएगा। इसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। उससे पहले नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिसके लिए चुनाव आयोग आज घोषणा कर देगा। नवनिुयुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। चुनाव के तारीख की घोषणा को लेकर सभी पार्टियों में खलबली मची हुई है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी सात चरणों में चुनाव होगा। 

पिछली बार हुआ था सात चरणों में चुनाव
नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के पदभार संभालने के साथ ही चुनाव आयोग की अहम बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बता दें कि पिछली बार का लोकसभा चुनाव का बिगुल 10 मार्च 2019 को बजा था। तब देश में सात चरण में मतदान हुआ था। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान हुआ था, जबकि, 19 मई को सातवें यानी आखिरी दौर का मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी।

Also Read