Prayagraj News : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में गांधी पर परास्नातक की पढ़ाई होगी, 30 सीटों पर होगा दाखिला 

UPT | महात्मा गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान में दो वर्षीय परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू।

Sep 11, 2024 00:33

पूरब के ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को आज एक नई सौगात दी गई है। उत्तर भारत में पहली बार महात्मा गांधी पर विशेष अध्ययन के लिए परास्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू करने जा रही...

Short Highlights
  • 'गांधी विचार और शांति अध्ययन' पर दो वर्षीय नियमित परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू 
  • पाठ्यक्रम में सत्र 2024-25 के लिए 30 सीटों पर दाखिला होगा
  • पाठ्यक्रम सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण है
Prayagraj News : पूरब के ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को आज एक नई सौगात दी गई है। उत्तर भारत में पहली बार महात्मा गांधी पर विशेष अध्ययन के लिए परास्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू करने जा रही है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महात्मा गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान में 'गांधी विचार और शांति अध्ययन' पर दो वर्षीय नियमित परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू किया गया।

इनके लिए उपयोगी है पाठ्यक्रम
पाठ्यक्रम में सत्र 2024-25 के लिए 30 सीटों पर दाखिला होगा। उत्तर भारत में पहली बार महात्मा गांधी पर विशेष अध्ययन के लिए परास्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि यह पाठ्यक्रम सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण है। यही नहीं, यह पाठ्यक्रम वैदेशिक संबंधों, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए, नैतिक सतत विकास चरित्र निर्माण करने के लिए, अपने संसाधनों के आधार पर स्वरोजगार सृजित करने के पैटर्न पर तैयार किया गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान में पीजी स्तर का यह पाठ्यक्रम 2 वर्षीय है।

कुल 80 क्रेडिट का पाठ्यक्रम 
यह नई शिक्षा नीति के तहत चार सेमेस्टर का होगा। प्रत्येक सेमेस्टर में 20 क्रेडिट और कुल 80 क्रेडिट का यह पाठ्यक्रम है। आज विश्वविद्यालय के गांधी संस्थान में परास्नातक तक 2 वर्ष के निर्मित पाठ्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सहित कई वरिष्ठ प्रोफेसर और शिक्षक मौजूद रहे। इस मौके पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय नीति आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर मनमोहन कृष्ण ने पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया।

Also Read