Prayagraj News : एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित, आलोक बने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी इकाई के अध्यक्ष

UPT | नई कार्यकारिणी के सदस्य

Mar 16, 2024 10:28

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें आलोक त्रिपाठी को अध्यक्ष चुना गया है। नवनिर्वाचित इकाई ...

Short Highlights
  • विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी कार्यकारिणी 
  • आदर्श इकाई के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की गिनती की जाएगी।
Prayagraj News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें आलोक त्रिपाठी को अध्यक्ष चुना गया है। नवनिर्वाचित इकाई अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि पंचवर्षीय पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं। पूर्व में विश्वविद्यालय इकाई के मंत्री के रूप में कार्यरत थे। आलोक मूलतः होलागढ़, प्रयागराज के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रतापगढ़ से हुई है। नवनिर्वाचित इकाई मंत्री आयुष्मान चौहान विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। वह लंबे समय से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

एबीवीपी ने हर वर्ग तक पहुंच बनाई
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी की घोषणा शैक्षिक सत्र में एक बार होती है। यही कार्यकारिणी सालभर विश्वविद्यालय में काम करती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अभाविप ने अपनी ध्येय यात्रा के 75 वर्षों में समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी पहुंच बना ली है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निरंतर विस्तार हो रहा है। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने वाला एक सशक्त छात्र संगठन के रूप में दिन-प्रतिदिन विकसित हो रहा है। 

समस्याओं के निदान के लिए काम करने का भरोसा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई के नवनिर्वाचित इकाई अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकर्ताओं को यह आश्वासन दिलाया कि यह कार्यकारिणी निरंतर विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के निदान के लिए कार्य करती रहेगी। एक आदर्श इकाई के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई की गिनती की जाएगी।

इन्हें मिली जिम्मेदारी
अभाविप इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई के इकाई उपाध्यक्ष के रूप में आदित्या कुमारी, हिमांशु पाण्डेय, अखिलेश कुशवाहा, प्रकाश सिंह, धीरज पाण्डेय, अमर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद के इकाई सह-मंत्री के रूप में ऋषव शर्मा, राहुल सिंह, अंतिमा दुबे, अनुज मौर्या, अतुल यादव, गंगाधर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Also Read