Prayagraj News : बोले प्रमोद तिवारी- बीजेपी के नेताओं की याददाश्त कमजोर उन्हें च्यवनप्राश खाना चाहिए

UPT | कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी

Aug 24, 2024 14:28

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और...

Prayagraj News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की याददाश्त कमजोर हो गई है। इसलिए उन्हें च्यवनप्राश खाना चाहिए।

पहले बीजेपी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए 
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पर आरोप लगाने के पहले बीजेपी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला मंत्री बने थे। कहा है कि बीजेपी को यह बताना चाहिए कि क्या तब जम्मू कश्मीर में दो झंडे और दो कानून नहीं थे। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने पहली बार महबूबा मुफ्ती के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेसी जान दे देंगे 
उन्होंने कहा कि उस समय भी दो झंडा था और संविधान भी था। लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने समर्थन दिया था। कहा है कि भाजपा ने पूर्वोत्तर राज्यों और कई दूसरे राज्यों में भी ऐसे समझौते किए हैं, जो भारत के संविधान और सार्वभौमिकता के प्रति उतनी आस्था नहीं रखते हैं, जितना कि दूसरे लोग रखते हैं। संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस जन अपनी जान दे देंगे, लेकिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को कतई बदलने नहीं देंगे। 

Also Read