Pratapgarh News : 'नारी न्याय सम्मान' समारोह में महिलाओं को किया सम्मानित, एसपी ऑफिस पहुंचे सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल

UPT | 'नारी न्याय सम्मान' समारोह में महिलाओं को किया सम्मानित

Aug 20, 2024 20:52

समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शिवपाल सिंह पटेल आज एसपी ऑफिस में जनप्रतिनिधियों के साथ एसपी डॉक्टर अनिल कुमार के साथ प्रतापगढ़ में किस तरह से प्रतापगढ़ को...

Pratapgarh News : समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शिवपाल सिंह पटेल आज एसपी ऑफिस में जनप्रतिनिधियों के साथ एसपी डॉक्टर अनिल कुमार के साथ प्रतापगढ़ में किस तरह से प्रतापगढ़ को अपराध मुक्त किया जाए और ट्रैफिक की सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाया जाए इस विषय में उनके साथ बातचीत की और लोगों की समस्याएं सुनी। 



महिलाओं को किया सम्मानित
सांसद डॉक्टर शिवपाल सिंह पटेल राजीव गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में प्रतापगढ़ कांग्रेस कार्यालय पर नारी न्याय सम्मान समारोह के कार्यक्रम में पहुंचकर महिलाओं को सम्मानित किया। महिलाओं को नारी न्याय सम्मान अखिल महिला भारतीय कांग्रेस की तरफ से उनको सर्टिफिकेट का वितरण भी किया गया। इस मौके पर डॉक्टर सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने बताया कि हर महिलाओं को हर वक्त चौकन्ना रहना है, इस सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। 

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी, सरोजा कश्यप, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा, सांसद पी आर ओ जितेंद्र सिह, उर्मिला सिंह, प्रियंका चतुर्वेदी, एंजिल्स इंटर कॉलेज संस्थापक शहीसता बेग आदि लोग मौजूद रहे।

Also Read