जेल में बंद सपा नेता : जिलाध्यक्ष और उनके भाई समेत तीन पर धोखाधड़ी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

UPT | गुलशन यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी।

Oct 12, 2024 20:26

जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव और उनके बड़े भाई, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के अमान सिंह का पुरवा गांव के निवासी राजकुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है।

Pratapgarh News : हथिगवां थाना क्षेत्र के अमान सिंह का पुरवा गांव के निवासी राजकुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुंडा कस्बे के कबरियागंज में एक मकान का बैनामा लेने के लिए सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव से 2 लाख 30 हजार रुपये में सौदा किया था। इस सौदे के लिए राजकुमार ने 30 हजार रुपये का एडवांस भी दे दिया। राजकुमार का आरोप है कि इसके बाद छविनाथ यादव ने धोखाधड़ी की।

रंगदारी मामले में मुकदमा दर्ज
जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव और उनके बड़े भाई, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


राजकुमार सरोज ने पुलिस को दी तहरीर
हथिगवां थाना क्षेत्र के अमान सिंह का पुरवा गांव के निवासी राजकुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुंडा कस्बे के कबरियागंज में एक मकान का बैनामा लेने के लिए सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव से 2 लाख 30 हजार रुपये में सौदा किया था। उन्होंने इस सौदे के लिए 30 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। हालांकि, छविनाथ यादव जेल चले गए। जब राजकुमार बाकी बकाया राशि देने उनके घर गया, तो वहां उनके बड़े भाई, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव मिले, जिन्हें राजकुमार ने 2 लाख रुपये का बकाया दे दिया।

ये भी पढ़ें- एक्शन में सीएमओए, कई अस्पताल सील, ताला लगाकर भागे कर्मचारी, जानें पूरा मामला

एक लाख की मांग और धमकी का आरोप
राजकुमार सरोज ने आरोप लगाया है कि जब जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव दीवानी मामले की पेशी पर आए, तो उन्होंने जमीन का बैनामा करने की बात की। इस पर छविनाथ यादव ने धमकी देते हुए कहा कि एक लाख रुपये और उनके घर पहुंचा दो, फिर जमानत होने पर जमीन का बैनामा कर दिया जाएगा।

तहरीर पर कार्रवाई 
इस शिकायत पर पुलिस ने राजकुमार की तहरीर के आधार पर छविनाथ यादव, उनके बड़े भाई कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एससी/एसटी, धोखाधड़ी, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read