Ghazipur News : डॉ. मुराहू राजभर को पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य चुने जाने पर खुशी का माहौल

UPT | डॉ मुराहू राजभर

Aug 31, 2024 21:56

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद पर उ०प्र० के राज्यपाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डा० मुराहू राजभर को नामांकित किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष व्याप्त है।

Ghazipur News : उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद पर उ०प्र० के राज्यपाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुराहू राजभर को नामांकित किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष व्याप्त है।



गाजीपुर के लिए गर्व की बात
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने डॉ मुराहू राजभर को पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य चुने जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मुराहू पार्टी के अत्यंत वरिष्ठ तथा जिम्मेदार पदाधिकारी रहे हैं। जिनका चयन गाजीपुर के लिए गर्व की बात है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह,ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा आदि ने भी प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Also Read