जौनपुर में अच्छी पहल : समस्या समाधान का सहारा बना सोशल मीडिया, बस एक क्लिक में दूर होंगी दुश्वारियां, जानें पूरा प्लान

UPT | Jaunpur News

Feb 08, 2024 18:23

जौनपुर जिले में अपनी समस्याओं को लेकर परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि उन्हें घर बैठे ही समाधान मिल जाएगा।

Short Highlights
  • अब जौनपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से भी होगा शिकायतों का निस्तारण
Jaunpur News : जौनपुर जिले में अपनी समस्याओं को लेकर परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि उन्हें घर बैठे ही समाधान मिल जाएगा। इसकी शुरुआत जिले में नवागंतुक जिलाधिकारी ने की है। वह दो फरवरी को चार्ज संभालते ही और एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने पर फोकस करते हुए नई व्यवस्था बनाई है। जानिए पीड़ितों की शिकायतों का कैसे होगा समाधान।

शिकायतों का चुटकियों में होगा समाधान
हाल ही में जिले का चार्ज संभालने वाले जिलाधिकारी रविन्द्र मंदार ने पीड़ितों के लिए नई व्यवस्था की है। उन्होंने इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि दूरदराज से आने वाले सभी लोगों की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। इसके लिए डीएम रविन्द्र मंदार ने लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाकर एक अनूठी पहल की है। डीएम ने आदेश दिए हैं कि तय समय में संबंधित अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों का निस्तारण करना होगा।

डीएम को टैग करें और पाएं समाधान
जौनपुर के जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की है। जिसके चलते सोशल मीडिया फेसबुक और X (ट्विटर) पर दिए गए नम्बरों और डीएम कार्यालय के ऑफिशियल हैंडल को टैग करके आम जनता अपनी शिकायतों का निस्तारण पा सकते हैं। जिलाधिकारी कार्यालय और तहसीलों में आम जनता को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीएम की इस पहल को आम लोगों ने काफी सराहा है। अब देखना है कि डीएम के इस पहले का लाभ आम जनता को कितना मिलता है।

Also Read