Ayodhya News : अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार पर व्यापारियों ने गिनाए कारण

अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार पर व्यापारियों ने गिनाए कारण
UPT | पत्रकारों से बात करते व्यापारी।

Jun 07, 2024 19:20

व्यापारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के मन में यह हमेशा रहता है कि वोट मोदी और योगी को देते हो मुझको वोट नहीं देते हो। आप मोदी और योगी से काम कराओ। जो लोग प्रत्याशियों को टिकट देते हैं उनको भी इस बात का गुमान रहता है कि जिसको टिकट देंगे वह जीत जाएगा लेकिन इन सब चीजों से बचना चाहिए।

Jun 07, 2024 19:20

Short Highlights
  • चुनाव के पूर्व व्यापारियों को नोटिस जाना, सर्वे करना, मेला क्षेत्र में उत्पीड़न भी कारण
  • व्यापारी अधिकार मंच अध्यक्ष बोले- समस्या लेकर जाओ तो नहीं होती थी सुनवाई
Ayodhya News : लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अयोध्या की हो रही बदनामी पर व्यापारियों ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। जिसमें व्यापारी अधिकार मंच के अध्यक्ष सुशील जायसवाल भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार के कारणों को बताया। कहा कि कई ऐसे कारण रहे हैं कि मन टूट गया जिससे व्यापारियों ने कठिन फैसला किया। 

व्यापारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के मन में यह हमेशा रहता है कि वोट मोदी और योगी को देते हो मुझको वोट नहीं देते हो। आप मोदी और योगी से काम कराओ। जो लोग प्रत्याशियों को टिकट देते हैं उनको भी इस बात का गुमान रहता है कि जिसको टिकट देंगे वह जीत जाएगा लेकिन इन सब चीजों से बचना चाहिए। जो काम कर रहे हैं। जो मेहनत कर रहे हैं। जो लोग दरी और चादर बिछाते हैं। जो लोग संघर्ष कर रहे हैं।उनको आगे बढ़ना चाहिए। 

भाजपा का वोट बैंक जाति के समीकरण पर निर्भर नहीं है बल्कि राष्ट्रीयता पर है। मानव धर्म पर आधारित है। भाजपा नेता के पास जो व्यापारी जो स्थानीय लोग समस्या लेकर जाते है उनको आप समझाते लेकिन जब आप उनकी बात नहीं सुनेंगे तो जाहिर सी बात है उनका मन भटकेगा। व्यापारियों का मकान टूटा, दुकान टूटी उनको उचित मुआवजा भी नहीं मिल रहा उसके बाद सरकार के खिलाफ आंदोलन कर मुआवजा भी बढ़ावाया गया। चुनाव के पूर्व व्यापारियों को नोटिस जाना, सर्वे करना, अयोध्या मेला क्षेत्र में व्यापारियों का उत्पीड़न करना। पटरी दुकानदारों का उत्पीड़न करना ठीक नहीं था। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा।

Also Read

फैसले के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन, निर्णय वापस  लेने की मांग

7 Sep 2024 09:45 PM

अयोध्या पांच साल तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी का मामला : फैसले के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन, निर्णय वापस लेने की मांग

अयोध्या में लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदारों पर 5 साल तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। अयोध्या कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के बैनर तले ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। और पढ़ें