भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा : खराब बिजली व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल, सीएम योगी को लिखा पत्र

खराब बिजली व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल, सीएम योगी को लिखा पत्र
UPT | भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Aug 11, 2024 20:47

अंबेडकर नगर के भाजपा नेता ने प्रदेश की सत्ता से काबिज अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह नेता और कोई नहीं, बल्कि खुद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह हैं।

Aug 11, 2024 20:47

Short Highlights
  • भाजपा नेता ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
  • खराब बिजली व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
  • पहले भी बगावत कर चुके हैं रजनीश सिंह
Ambedkar Nagar News : अंबेडकर नगर के भाजपा नेता ने प्रदेश की सत्ता से काबिज अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह नेता और कोई नहीं, बल्कि खुद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह हैं। रजनीश सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपने जिले में खराब बिजली व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

क्या बोले डॉ. रजनीश सिंह?
अंबेडकर नगर के जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह ने अपने पत्र में मांग की है कि उनके क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को ठीक किया जाए। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उनके क्षेत्र के कई गांवों में महज 4 से 5 घंटे ही बिजली आ रही है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में डॉ रजनीश सिंह ने बताया कि विधानसभा जलालपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नियमानुसार सुनिश्चित न होने के कारण पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार विषय प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जाफरगंज सब स्टेशन के अन्तर्गत सिकरोहर एवं टिकरी एवं बाबा झारखण्ड सहित 80-90 गांव में आपूर्ति शासन द्वारा निर्धारित समयावधि से भी काफी कम केवल 3-4 घंटे ही दी जा रही है।

आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग
डॉ. रजनीश सिंह ने आरोप लगाया है कि इस मुद्दे को बिजली विभाग के सामने उठाने के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका है। उन्होंने लिखा कि इसके कारण आम जनमानस एवं गरीब किसान अत्यन्त चिंतित व परेशान है। बार-बार विषयविभाग के समक्ष प्रेषित किए जाने के बार भी समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। जनहित में समस्या का स्थाई समाधान करके शासन के निर्देशानुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रकरण का संज्ञान ग्रहण कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शासन की मंशानुसार सुनिश्चित किए जाने की कृपा करें।

पहले भी बगावत कर चुके हैं रजनीश सिंह
डॉ. रजनीश सिंह के ये तेवर कोई नए नहीं हैं। वह अपने भी ऐसे बगावती सुर उठा चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह जलालपुर विधानसभा सीट के टिकट मांग रहे थे। बताते हैं कि उन्होंने टिकट की तैयारी 2017 के बाद से ही शुरू कर दी थी और लगातार 5 साल से लोगों के सुख-दुख में शामिल हो रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए थे और निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला किया था। डैमेज कंट्रोल करने के लिए भाजपा ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष बना दिया था।

Also Read

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

16 Sep 2024 09:01 PM

बाराबंकी Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन... और पढ़ें