अमेठी हत्याकांड में नया ट्विस्ट : आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में जख्मी, जानिए अचानक क्या हुआ?

आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में जख्मी, जानिए अचानक क्या हुआ?
UPT | हत्या आरोपी पुलिस की गोली से हुआ घायल

Oct 05, 2024 11:54

उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित शिक्षक हत्याकांड के आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली,पुलिस हत्यारोपी चंदन बर्मा को रात में हत्या में उपयोग किये गए पिस्टल को बरामद करने...

Oct 05, 2024 11:54

Amethi News : उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित शिक्षक हत्याकांड के आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली, पुलिस हत्यारोपी चंदन वर्मा को रात में हत्या में उपयोग किये गए पिस्टल को बरामद करने के लिए चंदन वर्मा को ले गयी थी घटना स्थल आरोपी ने उप निरीक्षक मदन पाल की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए  भागने लगा, जबाबी फायरिंग में पुलिस ने उसे मार दी गोली और वह गिर गया। आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया है भर्ती।

जेवर टोल प्लाजा से STF ने किया गिरफ्तार 
शुक्रवार की रात 11 बजे अमेठी के एसपी अनूप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने आरोपी चंदन वर्मा को मीडिया के सामने पेश किया। कहा- चंदन को गौतमबुद्धनगर जिले में जेवर टोल प्लाजा से STF ने गिरफ्तार किया। उसका टीचर की पत्नी से डेढ़ से साल से संबंध था। गुरुवार को वह पहली बार टीचर के घर आया था। आरोपी ने सुनील, उसकी पत्नी और दो बेटियों को गोली मारने के बाद सुसाइड करने की कोशिश की थी। उसने खुद पर गोली चलाई, लेकिन मिस हो गई। दोबारा डर में गोली नहीं चला सका और भाग निकला।

आरोपी का कराया गया प्राथमिक उपचार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चंदन वर्मा को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां पर उसे 1 नंबर वार्ड में अकेले ही रखा गया है। जहां पर डॉक्टर शुभम पांडेय की देखरेख में अभियुक्त का इलाज चल रहा है। डॉक्टर शुभम पांडे ने बताया कि लगभग 27 वर्षीय मरीज चंदन वर्मा को पुलिस द्वारा लगभग 5:45 बजे सुबह लाया गया। उसके दाहिने पैर में चोट लगी हुई है। जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। शेष इलाज के लिए सर्जन को रेफर किया गया है और एक्सरे के लिए कहा गया है। एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज किया जाएगा।

Also Read