Amethi News : ई-रिक्शा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर, चालक समेत 6 लोग घायल...

ई-रिक्शा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर, चालक समेत 6 लोग घायल...
UPT | हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़े।

Aug 20, 2024 14:47

अमेठी में तेज रफ्तार ट्रेलर और ई रिक्शा की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर ई रिक्शा चालक समेत ई रिक्शा पर बैठी 5 सवारियां गम्भीर रूप से घायल हो गए और ई रिक्शा के पर ख्च्चे उड़ गए।

Aug 20, 2024 14:47

Amethi News : उत्तर प्रदेश की अमेठी में तेज रफ्तार ट्रेलर और ई-रिक्शे के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ई रिक्शा चालक और उसमें बैठी 6 सवारियां गम्भीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ऐसे हुआ हादसा
मामला रामगंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज अयोध्या हाइवे स्थित कुंरग नहर पुलिया के पास का है। जहां ट्रेलर और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। ई-रिक्शे पर सवार एक ही परिवार के 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में रिक्शा चालक अंशु, सुरेश, उनकी पत्नी सुमन और उनके तीन छोटे बच्चे घायल हो गए।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया 
घटना की जानकारी मिलते ही रामगंज पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर में भर्ती कराया। हादसे में घायल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर अजयेंद्र पटेल ने कहा कि सभी घायलों को अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

Also Read

मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास 

19 Sep 2024 07:00 AM

अयोध्या रामनगरी को आज फिर विकास से जोड़ेंगे सीएम योगी : मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी अयोध्या पहुंचते हैं तो यहां विकास के मार्ग प्रशस्त करते हैं। सीएम योगी गुरुवार को फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बार वे यहहां एक हजार करोड़ से भी अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। और पढ़ें