Amethi News : स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- वे देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटतें हैं

स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- वे देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटतें हैं
UPT | स्मृति ईरानी

May 09, 2024 10:14

भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। स्मृति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटती रही है।

May 09, 2024 10:14

Amethi News : भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। स्मृति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटती रही है। आज कांग्रेस नेता ने जो बोला है उससे राहुल गांधी और उनके परिवार की मानसिकता का पता चलता है। कांग्रेस का एक और घिनौना सच पता चला है कि कौन किस रंग का है और कौन किस भाग का है। इसके आधार पर भी कांग्रेस पार्टी देश को अपमानित करने और बांटने का दुस्साहस की है।

गांधी परिवार पर लगाया गंभीर आरोप
केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर हमला करते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम करती चली आ रही है। कांग्रेस पार्टी का एक और घिनौना सच का पता चला है। इस देश में कौन किस रंग का है कौन किस भाग का है। कांग्रेस पार्टी उसके आधार पर भी हमारे देशवासियों को बांटने और अपमान करने का दुस्साहस करती है। आज जो कांग्रेस नेता ने जो बोला है वह केवल निंदनीय ही नहीं है बल्कि राहुल गांधी और गांधी परिवार की सोच को हमारे देश के प्रति प्रदर्शित करती है।

एक महीने से अमेठी में स्मृति
आपको बताते चलें कि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पिछले एक महीने से लगातार अमेठी रुकी हुई है और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार कर रही है और लोगों से मुलाकता कर भाजपा सरकार में किये गए विकास कार्यों को बता कर कमल के फूल पर मतदान करने की अपील कर रही है। स्मृति ईरानी अमेठी से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था। इस बार कांग्रेस ने उनके मुकाबले में गांधी परिवार के करीबी के एल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।

Also Read

मिल्कीपुर उपचुनाव में निश्चित जीत के लिए भाजपा नेताओं ने शुरू किया बैठकों का सिलसिला

7 Jul 2024 08:17 PM

अयोध्या Ayodhya News : मिल्कीपुर उपचुनाव में निश्चित जीत के लिए भाजपा नेताओं ने शुरू किया बैठकों का सिलसिला

मिल्कीपुर विधायक रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद के फैजाबाद सांसद बनने से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। भाजपाई इस उपचुनाव में निश्चित जीत के लक्ष्य पर कार्य शुरू कर दिए हैं और पढ़ें