Ayodhya News : मिल्कीपुर उपचुनाव में निश्चित जीत के लिए भाजपा नेताओं ने शुरू किया बैठकों का सिलसिला

मिल्कीपुर उपचुनाव में निश्चित जीत के लिए भाजपा नेताओं ने शुरू किया बैठकों का सिलसिला
UPT | बीजेपी नेताओं ने पौधरोपण किया।

Jul 08, 2024 11:19

मिल्कीपुर विधायक रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद के फैजाबाद सांसद बनने से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। भाजपाई इस उपचुनाव में निश्चित जीत के लक्ष्य पर कार्य शुरू कर दिए हैं

Jul 08, 2024 11:19

Short Highlights
  • बूथ संरचना को चुस्त करने को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश
  • मिल्कीपुर के पार्टी पदाधिकारियों संग प्रभारी मंत्री ने की बैठक

Ayodhya News : मिल्कीपुर विधायक रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद के फैजाबाद सांसद बनने से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। भाजपाई इस उपचुनाव में निश्चित जीत के लक्ष्य पर कार्य शुरू कर दिए हैं। उपचुनाव जीतकर सांसदी हार का बदला उन्हीं के गढ़ में लेना चाह रहे है। इसी के मद्देनजर बगैर चुनावी घोषणा के भाजपा अपना कील कांटा दुरुस्त कर मतदाताओं तक सीधे संवाद करना चाह रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, गिरीश चन्द्र यादव, मनकेश्वर शरण सिंह, विधायक पुष्पेन्द्र पासी, विधान परिषद सदस्य अवनीश पटेल ने मिल्कीपुर विधान सभा के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में बैठक की। बैठक में बूथ संरचना को चुस्त करने को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। बैठक के उपरान्त विश्वविद्यालय कैम्पस में एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया गया।

बूथ समितियों के कार्यकर्ता यदि निष्क्रिय हैं तो दूसरे कार्यकर्ता को दें दायित्व 
प्रभारी मंत्री शाही ने बैठक में कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष तथा शक्ति केन्द्र प्रभारी बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों के साथ समन्वय स्थापित करें। बूथ समितियों के कार्यकर्ता यदि निष्क्रिय है। दूसरे कार्यकर्ता को दायित्व सौंपे। पौधरोपण के उपरान्त उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। पौधे हमारे आसपास की हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं।पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि विगत चुनाव में जिन बूथों पर प्रर्दशन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। उस बूथ पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मंडल अध्यक्ष अपने मंडलों में कमजोर बूथों की सूची बना लें। तथा बूथ के प्रत्येक घर - प्रत्येक मतदाता तक सम्पर्क व संवाद की योजना बना लें। मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पूर्ण उर्जा के साथ तैयार हो जाएं। मंडल अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र प्रभारी सभी बूथ समितियों से लगातार सम्पर्क में रहें।

बूथ विजय ही चुनाव विजय का मूल मंत्र, हर बूथ पर करें काम 
बैठक में मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि बूथ विजय ही चुनाव विजय का मूल मंत्र है। इस लिए हमें हर बूथ पर काम करना है। कमजोर बूथों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, राघवेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अखंड सिंह डिम्पल, मिल्कीपुर विधान सभा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, के प्रभारी मौजूद रहे। 

Also Read

बृजेश पाठक पर गरजे किसान नेता, बोले- उनको पद का अहंकार, नहीं किया वादा पूरा...

5 Oct 2024 04:48 PM

बाराबंकी Barabanki News : बृजेश पाठक पर गरजे किसान नेता, बोले- उनको पद का अहंकार, नहीं किया वादा पूरा...

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बाराबंकी जनपद में मौजूद रहे, जहां उन्होंने किसान संगठन की महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर के संचालक और हृदय विभाग में डॉक्टरों ... और पढ़ें