Sultanpur News : अमेठी से वरुण गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया बिराम, कहा- परिवारिक मामलों में व्यस्त

अमेठी से वरुण गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया बिराम, कहा- परिवारिक मामलों में व्यस्त
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Apr 02, 2024 14:23

अमेठी-रायबरेली से वरुण गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी ने लगाया विराम, कहा इन दिनों वह अपनी फैमिली है व्यस्त …

Apr 02, 2024 14:23

Sultanpur News : सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी ने रायबरेली और अमेठी से वरुण गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर पत्रकार वार्ता के दौरान विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वरुण पारिवारिक मामले में व्यस्त हैं। सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार में वरुण गांधी के आने के चर्चे पर टिप्पणी करते हुए सांसद मेनका गांधी ने कहा कि क्या मैं यहां अपना प्रचार करने के लिए पर्याप्त नहीं हूं। टिकट घोषणा में देरी के पीछे उन्होंने अपने चुनाव लड़ने के स्थल के चयन की वजह को जिम्मेदार बताया। कहा कि मुझे खुशी है कि मैं भाजपा में हूं। कांग्रेस का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि अन्य किसी दल से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। सभा प्रत्याशी भी निषाद को उन्होंने बेहतर छवि का दावेदार बताया।

टोल प्लाजा पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी सोमवार की शाम लगभग 3:00 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पहुंची। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय समेत अन्य लोगों ने संसद का स्वागत अभिनंदन किया। शहर में प्रवेश करने के बाद जिला पंचायत गेट पर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में सांसद ने डॉक्टर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर के बाद मंडी चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत अभिनंदन किया। वरुण गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों समेत अन्य विभिन्न मुद्दों पर सांसद मेनका गांधी ने  टिप्पणी की। सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी पत्रकार वार्ता के दौरान बोलीं। मेरे चुनाव लड़ने के स्थल चयन की वजह से टिकट घोषणा में हुई देरी, पार्टी में नहीं थी कोई दुविधा। वरुण गांधी के सुल्तानपुर जाकर प्रचार करने के कयास पर लगाया विराम, कहा बीमारियों के चलते वरुण परिवार में व्यस्त। अमेठी और रायबरेली सीट से वरुण गांधी के लड़ने के सवाल पर किया बचाव, बोली मैं भाजपा में हूं। अन्य किसी दल के टिकट वितरण से मेरा कोई लेना-देना नहीं। जीत के बाद अगले 5 साल तक करूंगी सुल्तानपुर की जनता की सेवा। चीनी मिल का जीर्णोद्धार रहेगा मेरा प्रमुख एजेंडा। सपा प्रत्याशी भीम निषाद को बताया बेहतर छवि का दावेदार। मेरे 5 साल के कार्यों का आकलन कर मतदान में मेरा समर्थन करेगी सुल्तानपुर की जनता।

Also Read

मृतका के चाचा ने लगाया आरोप, बोले-भतीजी की हत्या की गई है, प्रोफेसर पति और देवर अभी तक हैं फरार

2 Jul 2024 08:33 PM

अयोध्या नेहा सिंह की आत्महत्या का मामला : मृतका के चाचा ने लगाया आरोप, बोले-भतीजी की हत्या की गई है, प्रोफेसर पति और देवर अभी तक हैं फरार

16 जून को नेहा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर पति, देवर और सास के विरुद्ध गंभीर धराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। और पढ़ें