अयोध्या से भाईचारे का संदेश : इकबाल अंसारी ने खेली रामलला के मुख्य पुजारी के साथ होली

इकबाल अंसारी ने खेली रामलला के मुख्य पुजारी के साथ होली
UPT | इकबाल अंसारी ने खेली रामलला के मुख्य पुजारी के साथ होली

Mar 24, 2024 19:56

अयोध्या से पूरी दुनिया को भाईचारे का संदेश देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां विवादित ढांचे के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और राम जन्मभूमि मंदिर के मु्ख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने होली खेली।

Mar 24, 2024 19:56

Ayodhya News : अयोध्या से पूरी दुनिया को भाईचारे का संदेश देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां विवादित ढांचे के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और राम जन्मभूमि मंदिर के मु्ख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने होली खेली। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद इस बार होली का लोगों में उल्लास दोगुना हो गया है। इस मौके पर आचार्य सत्येंद्र दास और इकबाल अंसारी ने होली खेलकर दुनिया को भाईचारे का संदेश दिया।

होली को लेकर क्या बोले सत्येंद्र दास?
आचार्य सतेंद्र दास के आश्रम में हर बार होली खेली जाती है। इस बार भी उनके आश्रम में होगी खेली गई है। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक एमबी दास और सुबोध कुमार ने होली के पदों का गायन किया। इस मौके पर सतेंद्र दास ने कह कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद इस बार की होली एतिहासिक है। हम सब अयोध्यावासी और सभी राम भक्त एक-दूसरे के साथ होली खेल कर देश की एकता का संदेश दे रहे हैं।

इकबाल बोले- राम मंदिर बनने से प्रसन्न
इकबाल अंसारी ने कहा कि हमारे पिता हाशिण अंसारी भी सतेंद्र दास महाराज के साथ होली खेलने आते थे। इसी क्रम में मैं भी परंपरा का निर्वहन कर देश की एकता और खुशहाली का संदेश देने आया हूं। अयोध्या हमेशा से शांत और उदार थी। राम मंदिर बनने के बाद हम सब बहुत ही प्रसन्न हैं।

Also Read

मृतका के चाचा ने लगाया आरोप, बोले-भतीजी की हत्या की गई है, प्रोफेसर पति और देवर अभी तक हैं फरार

2 Jul 2024 08:33 PM

अयोध्या नेहा सिंह की आत्महत्या का मामला : मृतका के चाचा ने लगाया आरोप, बोले-भतीजी की हत्या की गई है, प्रोफेसर पति और देवर अभी तक हैं फरार

16 जून को नेहा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर पति, देवर और सास के विरुद्ध गंभीर धराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। और पढ़ें