दीपोत्सव का होगा भव्य आयोजन : देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु, फिर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु, फिर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
UPT | मन्दिर निर्माण में लगे श्रमिकों में वितरित किया गया कम्बल

Oct 19, 2024 17:13

इस बार का दीपोत्सव पिछले सालों से भी दिव्य और भव्य होगा। प्रभु श्रीराम की शिक्षा, सीता-राम विवाह, राम वन गमन, भरत मिलाप, शबरी प्रसंग, अशोक वाटिका, हनुमान जी का लंका गमन और रावण वध जैसे प्रसंगों की झांकियों का मंचन किया जाएगा

Oct 19, 2024 17:13

Short Highlights
  • साकेत महाविद्यालय में ट्रकों पर झांकियां सजाने का शुरू हुआ कार्य
  • प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित 18 प्रसंगों की सजेंगी झांकियां
  • 11 सूचना विभाग और 07 झांकियां पर्यटन विभाग कर रहा निर्मित

Ayodhya News : इस बार का दीपोत्सव पिछले सालों से भी दिव्य और भव्य होगा। प्रभु श्रीराम की शिक्षा, सीता-राम विवाह, राम वन गमन, भरत मिलाप, शबरी प्रसंग, अशोक वाटिका, हनुमान जी का लंका गमन और रावण वध जैसे प्रसंगों की झांकियों का मंचन किया जाएगा। यह कहना है मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल का। उन्होंने शनिवार को दावा किया कि अयोध्या में लगातार सात वर्षों से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिससे गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। पिछले वर्षों में आयोजित दीपोत्सव के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए आठवें दीपोत्सव को और भी भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।

रोशनी से जगमगाएगी अयोध्या
मंडलायुक्त गौरव दयाल का कहना है कि दीपोत्सव न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में एक यूनीक इवेंट के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से दर्शक अयोध्या आते हैं। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के सभी कार्यक्रमों को अनूठा बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या को विभिन्न प्रकार की लाइटिंग से सजाया जाएगा, जिसमें प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र से जुड़े 18 प्रसंगों पर आधारित झांकियां शामिल रहेंगी। इनमें 11 झांकियां सूचना विभाग की ओर से और 7 झांकियां पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की जा रही हैं।

रामायण से जुड़ी दिखेंगी झाकियां
आठवें दीपोत्सव पर आयोजित होने वाली झांकियों में श्रीराम की शिक्षा, सीता-राम विवाह, राम-वन गमन, भरत मिलाप, शबरी प्रसंग, अशोक वाटिका, हनुमान का लंका गमन, शक्तिबाण लगने से लक्ष्मण का मूर्छित होना, रावण वध, राम का पुनः अयोध्या आगमन और दीपोत्सव पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। ट्रकों पर इन झांकियों को सजाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

साकेत महाविद्यालय में तैयारी
साकेत महाविद्यालय में रामायण कालीन प्रसंगों का मंचन करने के लिए 18 झांकियां सजाई जा रही हैं। इनमें 11 झांकियां सूचना विभाग और 7 झांकियां पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की जाएंगी। पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव पर सात झांकियां निकाली जाएंगी, जो तुलसीकृत राम चरित मानस के सात अध्याय—बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, सुन्दर काण्ड, किष्किंधा काण्ड, लंका काण्ड और उत्तर काण्ड पर आधारित होंगी।

श्रमिकों को बांटे गए कंबल
दीपोत्सव से पूर्व शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को कंबल बांटे गए। दीपावली के दृष्टिगत चावल वितरण की योजना भी है। इस कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के स्थलीय प्रभारी गोपाल जी, वीरेंद्र जी, शैलेन्द्र शुक्ल, टिन्नू समेत एलएनटी के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

Also Read

टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोगों की मौत, कई घायल, मची चीख पुकार

19 Oct 2024 08:56 PM

बाराबंकी Barabanki News :  टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोगों की मौत, कई घायल, मची चीख पुकार

बाराबंकी से जैदपुर की ओर जा रहा एक विक्रम टेंपो बरायन चौराहा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत... और पढ़ें