अयोध्या गैंगरेप केस : आरोपियों का लिया गया डीएनए सैंपल, पीड़िता के भ्रूण से होगा मिलान

आरोपियों का लिया गया डीएनए सैंपल, पीड़िता के भ्रूण से होगा मिलान
UPT | आरोपी मोईद खान

Aug 09, 2024 12:08

अयोध्या में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के आरोपियों मो. मोईद खान और राजू का डीएनए सैंपल गुरुवार को लिया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए विशेष टीम जेल पहुंची। जहाँ उन्होंने आरोपियों...

Aug 09, 2024 12:08

Ayodhya News : अयोध्या में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के आरोपियों मो. मोईद खान और राजू का डीएनए सैंपल गुरुवार को लिया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए विशेष टीम जेल पहुंची। जहाँ उन्होंने आरोपियों के ब्लड सैंपल लिए। एक दिन पहले ही पीड़िता का डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक गर्भपात कर दिया था, और उसके भ्रूण का भी डीएनए सैंपल लिया गया है। अब इन दोनों सैंपलों का मिलान किया जाएगा ताकि आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि हो सके।

इससे पहले विवेचक देवेन्द्र सिंह ने जेल में बंद दोनों आरोपियों के डीएनए सैंपल लेने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। विशेष अभियोजक पाक्सो, विनोद उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट ने विवेचक की अपील पर डीएनए सैंपल लेने की अनुमति प्रदान की थी।

जानिए पूरा मामला
गौरतलब है कि अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप और उसके गर्भवती होने का पता चलते ही यूपी की सियासत को गरमा दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए विधानसभा में इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने इस घटना को लेकर सपा के प्रति अपनी नाखुशी जताते हुए आरोप लगाया कि सपा इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। घटना के बाद अयोध्या पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पीड़िता की सुरक्षा को बढ़ाया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम उठाना शुरू कर दिया। एक आरोपी की बेकरी पर बुलडोजर चलाया गया। जो इस कार्रवाई की गंभीरता को दर्शाता है। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय प्रशासन की तत्परता की भी सराहना की जा रही है। पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे अयोध्या से लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में ले जाया गया। यहां पर पीड़िता का गर्भपात करवा दिया गया। जिससे उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का प्रयास किया गया है।

Also Read

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

16 Sep 2024 09:01 PM

बाराबंकी Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन... और पढ़ें