रामनगरी में योगी सरकार का ऐतिहासिक ड्रोन शो : दीपोत्सव पर अयोध्या का आसमान होगा रोशन

 दीपोत्सव पर अयोध्या का आसमान होगा रोशन
UPT | दीपोत्सव पर अयोध्या का आसमान होगा रोशन

Oct 18, 2024 17:50

रामनगरी अयोध्या में भक्ति, अध्यात्म, आधुनिकता और संकल्प की शक्ति को सार्थक करने में जुटी योगी सरकार दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एक विशेष एरियल ड्रोन शो का...

Oct 18, 2024 17:50

Ayodhya News : रामनगरी अयोध्या में भक्ति, अध्यात्म, आधुनिकता और संकल्प की शक्ति को सार्थक करने में जुटी योगी सरकार दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एक विशेष एरियल ड्रोन शो का आयोजन करने जा रही है। इस ड्रोन शो में अयोध्या के आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी युक्त 500 ड्रोन के जरिए भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन होगा। यह शो 30 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का हिस्सा होगा। इसमें 15 मिनट तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

शो में शामिल होंगे प्रभु राम और अन्य पात्र
इस एरियल ड्रोन शो के माध्यम से लोग प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, और हनुमान जी की वीर मुद्रा का दर्शन कर सकेंगे। लेजर लाइट्स, वॉयस ओवर और म्यूजिकल नैरेशन से सजीव अनुभव मिलेगा। रावण वध, पुष्पक विमान, राम दरबार, और अन्य प्रसिद्ध दृश्यों को ड्रोन द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। यह शो न केवल भक्ति और श्रद्धा को प्रकट करेगा, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को भी दर्शाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार आयोजन
यह शो मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इसमें 29 अक्टूबर को रिहर्सल किया जाएगा। ताकि ड्रोन के समन्वय और फॉर्मेशन की सही जांच की जा सके। राम की पैड़ी पर इस भव्य शो का आयोजन किया जाएगा। योगी सरकार इस आयोजन के माध्यम से अयोध्या को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करने का भी प्रयास कर रही है।



15 अद्वितीय फॉर्मेशन का प्रदर्शन
ड्रोन शो में 15 विशेष फॉर्मेशंस को प्रदर्शित करने की योजना है। इसमें एनिमेशन और डीटेल्ड स्टोरीबोर्ड का उपयोग किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा इन कार्यों को स्वीकृत किया जाएगा, जिससे सभी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न होंगी। प्रत्येक फॉर्मेशन विशेष रूप से डिजाइन किया जाएगा ताकि वह भारतीय संस्कृति और रामायण के ऐतिहासिक क्षणों को दर्शाए।

लेजर शो और आतिशबाजी का आकर्षण
राम की पैड़ी पर लेजर लाइट और साउंड शो के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। दीपोत्सव के अवसर पर यह शो विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके साथ ही आतिशबाजी के रंगीन शो भी कार्यक्रम में शामिल होंगे जो इस दीपोत्सव में चार चांद लगा देंगे। इसके अलावा दीपोत्सव समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा संगीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से रामायण की कहानियों को जीवंत किया जाएगा। योगी सरकार का यह प्रयास अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को भी सजीव करेगा।

Also Read

वर्तमान अध्यक्ष ने लगाया असंवैधानिक तरीके से चुनाव कराने का आरोप, जानिए पूरा माजरा

18 Oct 2024 07:24 PM

अयोध्या IMA की अयोध्या इकाई में दो फाड़ : वर्तमान अध्यक्ष ने लगाया असंवैधानिक तरीके से चुनाव कराने का आरोप, जानिए पूरा माजरा

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की अयोध्या इकाई में दो फाड़ हो गया है। एक गुट ने 11 नवंबर को ही आईएमए का चुनाव कराकर अध्यक्ष और कार्यकारिणी बना ली और पढ़ें