शहर के हसनू कटरा क्षेत्र की अमरूद की बगिया में सोमवार की देर रात एक युवक का अधजला शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान...
Ayodhya News : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का अधजला शव, मचा हड़कंप
Jul 24, 2024 02:01
Jul 24, 2024 02:01
किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक दोपहर में दुकान चले गए थे। उनकी जानकारी के लिए कई बार घर पर फोन किया। लेकिन पता नहीं चला। रात में दुकान से छुट्टी होने पर खोजने के निकले, तब कुछ लोगों ने मांझा की तरफ जाने की जानकारी दिया। जब वहां पहुंचे तो वह जले हुए पड़े थे। किसी से कोई दुश्मनी नहींं थी और न ही किसी पर कोई शक है।
काफी दिनों से तनाव में था मुकेश
एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि थाना कैंट इलाके में सोमवार की देर रात्रि एक व्यक्ति के जलने की सूचना मिली। जिसके तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवारजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से तनाव में था। पंचनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
Also Read
7 Sep 2024 09:45 PM
अयोध्या में लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदारों पर 5 साल तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। अयोध्या कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के बैनर तले ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। और पढ़ें