Ayodhya Ram Mandir : मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों से की अपील, रामनवमी पर अयोध्या न आएं, जानिए क्या है इस फैसले की बड़ी वजह ?

मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों से की अपील, रामनवमी पर अयोध्या न आएं, जानिए क्या है इस फैसले की बड़ी वजह ?
UPT | Ayodhya Ram Mandir

Apr 03, 2024 18:50

हर रोज अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए लगभग दो लाख मंदिर पहुंचते हैं।  जिसमे होली के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में और भी बढ़ोतरी देखने को मिली है...

Apr 03, 2024 18:50

Ayodhya Ram Mandir : इस साल की रामनवमी अयोध्यावासियों के लिए बेहद खास साबित होने वाली है। क्योंकि इस बार रामलला का जन्मदिवस अयोध्या के भव्य राम मंदिर में होगा।  ऐसे में संभव है की इस दिन हर कोई अयोध्या के राम मंदिर में मौजूद रह कर भगवान राम के दर्शन करना चाहेगा। लेकिन ट्रस्ट का कुछ और ही फैसला है दरअसल मंदिर ट्रस्ट का कहना है की इस खास दिन यानि रामनवमी को छोड़कर बाकि किसी भी दिन आयोध्या में भक्तों का स्वागत है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर होगा की रम मंदिर समिति ने यह फैसला क्यों किया है तो आइए जानते हैं की इसके पीछे क्या वजह है?

 दर्शनार्थियों की संख्या लगभग 5 लाख तक पहुंची 
22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देखा जाए और यदि रिपोर्ट की मानें तो अब तक तक़रीबन डेढ़ करोड़ लोगों ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजन किया है। मंगलवार और शनिवार को ढाई लाख से अधिक लोग दर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद 23 से 25 जनवरी के बीच हर रोज बढ़ते दर्शनार्थियों की संख्या लगभग 5 लाख तक पहुंच गई। इतना ही नहीं कुछ ऐसा ही हाल होली के अगले दिन भी रहा। अगर यही संख्या बरकरार रही तो सोचिए की एक वर्ष में कितने श्रद्धालु अयोध्या जाकर दर्शन करेंगे? ऐसे में यह आकड़ा देश ही नहीं विदेश के भी सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों  से बढ़कर है। 

राम नवमी पर अयोध्या न आने की अपील
बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ही राम मंदिर ट्रस्ट ने रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं से अपील कि है की रामनवमी जैसे खास पर्व पर अयोध्या आने से परहेज करें क्योंकि यदि क्षमता से अधिक लोग रामनवमी के दिन अयोध्या आएंगे तो न सिर्फ सम्पूर्ण व्यवस्था चरमरा जाएगी बल्कि अपने आराध्य क सुगम दर्शन करना भी उनके लिए जटिल होगा। यही कारण है की राम मंदिर ट्रस्ट लोगों से अपील कर रहा है कि राम नवमी के बजाय किसी और दिन अयोध्या आइए। 

होली के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी 
रिपोर्ट की मानें तो अब तक डेढ़ करोड़ दर्शनार्थी दर्शन कर चुके हैं। क्योंकि हर रोज अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए लगभग दो लाख मंदिर पहुंचते हैं।  जिसमे होली के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में और भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह आंकड़ा 3 लाख के करीब पहुंच चुका है। हालाँकि यह कहना मुश्किल नहीं की यह भीड़ रामनवमी और पूर्णिमा तक कम नहीं होने वाली है। रामनवमी में प्रशासन व्यवस्था को बनाये रखने के लिए और कंट्रोल करने के लिए ट्रस्ट भी अपनी व्यवस्था बना रहा है। साथ ही रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था भी कर रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि आप दर्शन करने आईये लेकिन रामनवमी पर्व के बाद में आईये जिससे आपको दर्शन भी सुलभ से हो सके और आपको अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े। 

Also Read

मिल्कीपुर उपचुनाव में निश्चित जीत के लिए भाजपा नेताओं ने शुरू किया बैठकों सिलसिला

7 Jul 2024 08:17 PM

अयोध्या Ayodhya News मिल्कीपुर उपचुनाव में निश्चित जीत के लिए भाजपा नेताओं ने शुरू किया बैठकों सिलसिला

मिल्कीपुर विधायक रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद के फैजाबाद सांसद बनने से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। भाजपाई इस उपचुनाव में निश्चित जीत के लक्ष्य पर कार्य शुरू कर दिए हैं और पढ़ें