Barabanki News : बारिश में भरभरा कर गिरा पक्का मकान, घर वालों ने ऐसे बचाई जान... 

बारिश में भरभरा कर गिरा पक्का मकान, घर वालों ने ऐसे बचाई जान... 
UPT | बारिश में गिरा मकान।

Jul 02, 2024 16:28

बारिश के चलते भरभरा कर गिरा पक्का मकान घर में मौजूद लोगों ने भागकर बचाई जान घर गृहस्थी का सामान हुआ नष्ट

Jul 02, 2024 16:28

Barabanki News : बाराबंकी में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मकान के गिरने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक पक्का मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय घर के अधिकतर लोग बाहर थे। अचानक मकान गिरने से पिता पुत्र ने भागकर जान बचाई।

ये है पूरा मामला
मामला जनपद के जैदपुर थाना क्षेत्र के माचौची गांव का है। वहां राम तीरथ का गांव में ही पक्का मकान बना हुआ था। देर रात से ही भारी बारिश हो रही थी। आज सुबह बारिश के चलते अचानक राम तीरथ का पक्का मकान भरभरा कर गिरने लगा। उस समय घर के अंदर राम तीरथ और उनके पुत्र सुरविन्द कुमार मौजूद थे। अचानक मकान गिरता देख राम तीरथ और सुरविंद ने भागकर अपनी जान बचाई। 

घर के बाहर थे अधिकतर सदस्य
गनीमत की बात यह रही कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य थोड़ी दूरी पर ही एक छप्पर के नीचे बैठे हुए थे। जिससे वे लोग सुरक्षित बच गए। मकान गिरने से घर में मौजूद एक गाय घायल हुई है। घर गृहस्थी का सारा सामान और घर में मौजूद अन्य चीज नष्ट हो गई। मकान गिरने की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई है। जांच टीम मौके पर पहुंची है।

Also Read

पिकअप से बाइक सवारों की हुई आमने-सामने की टक्कर, एक युवक का पैर कटा

5 Jul 2024 10:42 PM

अयोध्या Ayodhya News : पिकअप से बाइक सवारों की हुई आमने-सामने की टक्कर, एक युवक का पैर कटा

रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल-संजयगंज मार्ग पर बाइक और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक चालक का एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया और पढ़ें