Barabanki News : खुशहाली केंद्र के पीछे दिखा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने घाघरा नदी में छोड़ा

खुशहाली केंद्र के पीछे दिखा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने घाघरा नदी में छोड़ा
UPT | वन विभाग ने पकड़ा मगरमच्छ

Jul 27, 2024 16:02

बाराबंकी में आज एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर घाघरा नदी...

Jul 27, 2024 16:02

Barabanki News : बाराबंकी में आज एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर घाघरा नदी में छोड़ दिया। 

जब ग्रामीणों के होश उड़े
बाराबंकी जिले के नगर पंचायत हैदरगढ़ के भटखेड़ा वार्ड स्थित खुशहाली केंद्र के पीछे खेतों की तरफ करीब 10 फीट लंबे विशालकाय मगरमच्छ को देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। खेत में मगरमच्छ होने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। 

क्या कहते हैं वनाधिकारी
सूचना मिलते ही टीम के साथ पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी राकेश तिवारी, डिप्टी रेंजर उमेश कुमार कनौजिया ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। तब जाकर ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। राकेश तिवारी ने बताया कि पास के नहर से निकलकर मगरमच्छ खेतों में आया था। उसे सुरक्षित पकड़कर घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है।

Also Read

फैसले के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन, निर्णय वापस  लेने की मांग

7 Sep 2024 09:45 PM

अयोध्या पांच साल तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी का मामला : फैसले के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन, निर्णय वापस लेने की मांग

अयोध्या में लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदारों पर 5 साल तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। अयोध्या कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के बैनर तले ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। और पढ़ें