Barabanki News : जिलाधिकारी पहुंचे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी पहुंचे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, किया औचक निरीक्षण
UPT | विद्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार

Sep 28, 2024 17:29

जिलाधिकारी स्मार्ट क्लास में गए और वहां बच्चों से डिजिटल शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एक छात्रा से कंप्यूटर ऑन करने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने बच्चों की सराहना की...

Sep 28, 2024 17:29

Short Highlights
  • जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया
  • बच्चों से डिजिटल शिक्षा की जानकारी ली
  • स्कूल वार्डेन को आवश्यक निर्देश दिए
Barabanki News : बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विकास खण्ड देवा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजीबपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और पूछा कि वे पढ़ाई के बाद क्या बनना चाहती हैं। अधिकांश छात्राओं ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की।

बच्चों से डिजिटल शिक्षा की ली जानकारी
वहीं निरीक्षण के बाद, जिलाधिकारी स्मार्ट क्लास में गए और वहां बच्चों से डिजिटल शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एक छात्रा से कंप्यूटर ऑन करने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने बच्चों की सराहना की। इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने विद्यालय में बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए छात्राओं के लिए उपलब्ध रजाई, गद्दे, चादर और तकियों की स्थिति की भी जांच की। 



निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद
इसके अलावा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्राओं को पर्याप्त सुविधा मिले, उन्होंने वार्डेन को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देने की बात की। इस निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी राम नारायण यादव और विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद था।

ये भी पढ़ें- मेडिकल बोर्ड विवाद : स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप, सीएमओ समेत 6 डॉक्टरों के खिलाफ वाद दायर

Also Read

घर से बाजार के लिए निकला युवक वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आया, घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

28 Sep 2024 07:01 PM

अयोध्या Ayodhya News : घर से बाजार के लिए निकला युवक वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आया, घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

घर से बाजार के लिए निकले करीब 42 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मरुई सहाय सिंह पठखौली गांव के समीप अयोध्या प्रयागराज रेल ट्रैक पर हुआ। और पढ़ें