लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया जीते, बीजेपी प्रत्याशी को दी करारी शिकस्त...

कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया जीते, बीजेपी प्रत्याशी को दी करारी शिकस्त...
UPT | लोकसभा चुनाव जीते कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया।

Jun 05, 2024 10:55

बाराबंकी सुरक्षित लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजरानी रावत को दो लाख से अधिक मतों से हरा दिया। कांग्रेस के तनुज पुनिया को...

Jun 05, 2024 10:55

Barabanki News : बाराबंकी सुरक्षित लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजरानी रावत को दो लाख से अधिक मतों से हरा दिया। कांग्रेस के तनुज पुनिया को सात लाख 11 हजार 849 मत मिले, जबकि भाजपा की राजरानी रावत को चार लाख 99 हजार 938 वोट मिले हैं।

शुरुआत से ही बढ़त बनाई
करीब 32 चक्र में मतगणना में हुई। पहले ही चक्र की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी ने जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कांग्रेस को जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों में भाजपा से ज्यादा वोट मिले हैं।

पिता की विरासत संभालेगे तनुज पुनिया
बाराबंकी में 19 लाख 18 हजार 791 मतदाताओं में से 12 लाख 85 हजार 389 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तनुज पुनिया साल 2019 के चुनाव में तीसरे नंबर पर थे। इनके पिता व सेवानिवृत आईएएस डॉ. पीएल पुनिया वर्ष 2009 में बाराबंकी से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। परिणाम आने के बाद कांग्रेस और सपा के खेमे में जश्न का माहौल देखा गया। तनुज को 55 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं। तनुज पुनिया आईआईटी इंजीनियर हैं।

Also Read

लोनी अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

5 Jul 2024 03:41 PM

बाराबंकी Barabanki News : लोनी अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

पीड़ित महिलाएं आज एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले में उचित कार्यवाही कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले… और पढ़ें