Barabanki News : डीएम और एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया, बंदियों से की बात... 

डीएम और एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया, बंदियों से की बात... 
UPT | जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम और एसपी

May 31, 2024 14:55

बाराबंकी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आज जिला कारागार का पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की सघन तलाशी ली गई। कैदियों से समस्या और सुविधाओं के संबंध...

May 31, 2024 14:55

Barabanki News : बाराबंकी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आज जिला कारागार का पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की सघन तलाशी ली गई। कैदियों से समस्या और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के बाद डीएम ने जेल अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।

अचानक पहुंच गए डीएम और एसपी
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शुक्रवार को जिला कारागार पहुंचे और कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस और जेल परिसर की सघन चेकिंग की गई। इसके बाद कैदियों की समस्या सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। साफ-सफाई के संबंध में कारागार कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जेल के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।

कैंटीन का उद्घाटन किया
डीएम और एसपी ने जिला कारागार परिसर में पारिजात प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर शुभारंभ किया, जिससे कि स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा सके। डीएम और एसपी के औचक निरीक्षण से जेल अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। लगभग एक घंटे के निरीक्षण के बाद डीएम और एसपी जिला कारागार से बाहर आए।

Also Read

मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास 

19 Sep 2024 07:00 AM

अयोध्या रामनगरी को आज फिर विकास से जोड़ेंगे सीएम योगी : मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी अयोध्या पहुंचते हैं तो यहां विकास के मार्ग प्रशस्त करते हैं। सीएम योगी गुरुवार को फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बार वे यहहां एक हजार करोड़ से भी अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। और पढ़ें