कन्नौज में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सात घरों पर गिरा : हादसे में 38 लोग घायल, 15 मिनट तक सात घरों में दौड़ता रहा हाई वोल्टेज करंट

हादसे में 38 लोग घायल, 15 मिनट तक सात घरों में दौड़ता रहा हाई वोल्टेज करंट
UPT | घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज।

Sep 19, 2024 02:51

गुरसहायगंज कस्बे के सीमांत नगर में बुधवार शाम करीब सात बजे बारिश के दौरान लोग अपनों के घरों के अंदर थे। उसी दौरान नन्हे, अब्दुल गफ्फार, हसीब, वहीद, उस्मान, नौशाद व मोहम्मद नायाब के घरों के ऊपर से गुजरी एचटी बिजली लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया।

Sep 19, 2024 02:51

Kannauj News : कन्नौज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के गुरसहायगंज कस्बे में बुधवार शाम हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरने से सात घरों में करंट फैल गया। हादसे में करीब 38 लोग घायल हो गए। इनमें सात लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने बताया कि करीब 15 मिनट तक वह लोग तड़पते और चीखते-चिल्लाते रहे। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बाइक से उपकेंद्र जाकर आपूर्ति बंद कराई, तब जाकर करंट का प्रवाह बंद हुआ। सात गंभीर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरसहायगंज कस्बे के सीमांत नगर मोहल्ले में हुआ। 

कैसे हुआ हादसा 
गुरसहायगंज कस्बे के सीमांत नगर में बुधवार शाम करीब सात बजे बारिश के दौरान लोग अपनों के घरों के अंदर थे। उसी दौरान नन्हे, अब्दुल गफ्फार, हसीब, वहीद, उस्मान, नौशाद व मोहम्मद नायाब के घरों के ऊपर से गुजरी एचटी बिजली लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। इससे इन घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने लगा। करंट की चपेट में आने से लोग बेहोश होकर गिरने लगे। लगातार करंट प्रवाहित होने से आसपास के लोग मदद भी नहीं कर पाए। इस दौरान कुछ लोग बाइक से भागते हुए बिजली उपकेंद्र पंहुचे। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कराई गई।

सात लोगों की हालत गंभीर
गुरसहायगंज के गांधीनगर फीडर बंद होने के बाद लोगों ने घायलों की मदद की। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में महिलाओं समेत तकरीबन 38 लोग आए, जिनमें से लगभग सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। दो से तीन गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर भी किया गया है।

टिन शेड से होकर दौड़ा करंट
सीमांत नगर निवासी हसीब के मकान के आगे टिनशेड पड़ा है। शेड के ऊपर तार टूटने से उनके घर के लोग बिजली करंट से झुलस गए और करंट का सबसे ज्यादा असर उनके घर पर हुआ है। मोहल्ले के ही नन्हे अली के घर के सभी सदस्य बिजली करंट से झुलस गए हैं। 

इनको अस्पताल में कराया गया भर्ती
करंट लगने से सीमांत नगर मोहल्ला निवासी सिराज, शबाना, नगमा, गौसिया, सोनी, चमन, सीमा, गुड्डू, आरजू, हसीब अली, सलमान, सुफियान, रिजवान, आयशा, जीशान, निहाल, आसिफा, आरफा, आरिस, अंसार समेत कई लोग झुलसे हैं। जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिजली विभाग के अफसरों ने क्या कहा
गुरसहायगंज के एसडीओ ब्रजेश कुमार सरोज ने बताया कि बारिश के कारण हुए फाल्ट की वजह से तार टूटकर मकान की छतों पर गिरा है। बिजली लाइन पहले से निकली है, उसके बाद लोगों ने घर बनाए हैं। इस कारण घरों की छतों पर बिजली के तार गिरे हैं। विद्युत वितरण खंड छिबरामऊ के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार भारती ने बताया कि नई बस्ती है और लोगों ने लाइन के नीचे अपने घर बना लिए हैं। घटना के संबंध में एसडीओ को जांच के आदेश दिए गए हैं।

Also Read

इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर पूर्व विधायक: इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें