Barabanki News : शहर में अदब के साथ ताजियादारों ने निकाला मोहर्रम का जुलूस 

शहर में अदब के साथ ताजियादारों ने निकाला मोहर्रम का जुलूस 
UPT | मोहर्रम का जुलूस निकालते हुए

Jul 18, 2024 00:17

बाराबंकी में मोहर्रम का जुलूस बड़े ही अदब के साथ ताजियादारो द्वारा निकाला गया। जगह-जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लंगर का खास का इंतजाम किया गया...

Jul 18, 2024 00:17

Barabanki News : बाराबंकी में मोहर्रम का जुलूस बड़े ही अदब के साथ ताजियादारो द्वारा निकाला गया। जगह-जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लंगर का खास का इंतजाम किया गया। जिसे लोगों में तक्सीम किया गया। वहीं सुरक्षा को लेकर जगह जगह पुलिस फोर्स भी जुलूस में तैनात रही। ताजिया दफन और जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम देखने को मिला। 

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
शहर में सुरक्षा को लेकर पुलिस की पेट्रोलिंग व मुस्तैदी देखने को मिली। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार पैंगबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन को कर्बला की जंग में परिवार समेत शहीद कर दिया गया था। इस्लाम का पहला महीना मुहर्रम होता है और इसे गम का महीना भी कहा जाता है। इस्लाम में इसे रमजान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना माना गया है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने इमाम हुसैन जो कि पैगंबर हज़रत मोहम्मद के नाती थे उनकी शहादत हुई थी। इस शहादत को याद करते हुए मुहर्रम के दिन जुलूस और ताजिया निकाला जाता है और हुसैन की कुर्बानी को याद किया जाता है। जनपद के अलग अलग तहसीलों में ताजियादारों ने जुलूस निकाला और करबला पर ले जाकर ताजिया को दफन कर दिया।

Also Read

500 से अधिक लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, केंद्र सरकार का किया बखान

6 Oct 2024 07:09 PM

अयोध्या मिल्कीपुर पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह : 500 से अधिक लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, केंद्र सरकार का किया बखान

भाजपा के महा सदस्यता अभियान के तहत रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा मंडल के अहिरौली सलोनी और महानगर करियप्पा मंडल के रेतिया में पूर्व सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में कैम्प लगाया गया। और पढ़ें