बाराबंकी जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय महिला चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं के गहने और सामान चुराने वाली इस गैंग की चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...
Barabanki News : अंतर्जनपदीय महिला चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, ऐसे करतीं थीं शिकार
Oct 28, 2024 09:10
Oct 28, 2024 09:10
ये है पूरा मामला
यह मामला तब सामने आया, जब नगर कोतवाली क्षेत्र की प्रीति वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रीति ने बताया कि वह बाराबंकी बस अड्डे से ई-रिक्शा में अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में चार महिलाएं ई-रिक्शा पर सवार हुईं। कुछ दूर चलने के बाद इन महिलाओं ने अपनी साड़ियों का पल्लू प्रीति पर डाल दिया और उसकी सोने की चेन झपट ली। विरोध करने पर महिलाओं ने प्रीति का पर्स भी छीनने का प्रयास किया। इसी बीच, ई-रिक्शा चालक ने स्थिति को भांपते हुए रिक्शा रोक दिया, लेकिन चारों महिलाएं मौका पाते ही भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गईं।
शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस
प्रीति की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार महिलाओं में से तीन संतकबीर नगर और एक गोरखपुर की निवासी है। इनके पास से प्रीति की छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं ने कई जगहों पर इसी तरीके से वारदातें की हैं। ये भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को अपना निशाना बनाती थीं।
Also Read
28 Oct 2024 08:55 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में इस बार अयोध्या दीपोत्सव में डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार वॉलेंटियर्स द्वारा एक-एक दीये प्रज्ज्वलित... और पढ़ें