अवैध शराब के खिलाफ अभियान : 20 लीटर अवैध शराब के साथ 6 लोगों को किया गिरफ्तार

20 लीटर अवैध शराब के साथ 6 लोगों को किया गिरफ्तार
Uttar Pradesh Times | अवैध शराब के खिलाफ अभियान

Jan 01, 2024 14:55

नए साल के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया।

Jan 01, 2024 14:55

Barabanki : नए साल के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस पूरे मामले में जनपद में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया। एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पूरे जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें मोहम्मद पुर खाला थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया तो वही मसौली पुलिस ने आशीष और रंजीत नाम के दो युवकों को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के लिए बता दे असंद्रा पुलिस ने भी अशरफपुर गांव से 20 लीटर अवैध शराब के साथ अमरचंद पुत्र राजाराम को गिरफ्तार किया। इनके पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। वहीं थाना बड्डूपुर पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ शिवम को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही साथ जनपद के अन्य थाना क्षेत्र में भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अवैध शराब बरामद की गई। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलने पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लगातार पुलिस की नजर अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होती रहेगी।

ये भी पढ़े: आखिर क्यों 11 दिन जेल में रहे योगी आदित्यनाथ, जिस कारण संसद में फूट कर रोए

Also Read

बृजेश पाठक पर गरजे किसान नेता, बोले- उनको पद का अहंकार, नहीं किया वादा पूरा...

5 Oct 2024 04:48 PM

बाराबंकी Barabanki News : बृजेश पाठक पर गरजे किसान नेता, बोले- उनको पद का अहंकार, नहीं किया वादा पूरा...

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बाराबंकी जनपद में मौजूद रहे, जहां उन्होंने किसान संगठन की महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर के संचालक और हृदय विभाग में डॉक्टरों ... और पढ़ें