विकसित भारत संकल्प यात्रा: बारांबकी पहुंचे ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बारांबकी पहुंचे ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
UTP | विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा

Dec 27, 2023 16:43

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा हथौंधा ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ की.

Dec 27, 2023 16:43

Short Highlights
  • बाराबंकी पहुंचे यूपी सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल
  • पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
उत्तर प्रदेश सरकार में शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा जनपद के हथौंधा ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सिलेंडर समेत अन्य योजनाओं से संबंधित वस्तुओं का वितरण किया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर अग्रसर है और लगातार विकास कर रहा है। शर्मा ने ये भी कहा कि मोदी जी भारत को विश्व शक्ति बनाना चाहते हैं और इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

2024 के लिए भरी हुंकार
अरविंद शर्मा ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों भारतीयों का सपना था जिसे मोदी जी ने सच कर दिखाया। शर्मा ने दावा किया कि भगवान राम की कृपा से 2024 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि चाहें रोजगार हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, हर क्षेत्र में सरकार जनता के लिए काम कर रही है।

यात्रा में बड़ी संख्या में जुटे थे लोग
आपको बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे थे। इस मौके पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा अयोध्या सर्किट हाउस के लिए निकल गए जहां वह एयरपोर्ट सभा स्थल, रेलवे स्टेशन, धर्मपथ, राम पथ आदि स्थलों का निरीक्षण करेंगे।

Also Read

नौ माह पेट में पाला, लोक लिहाज की आड़ में नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका

6 Oct 2024 05:07 PM

अयोध्या Ayodhya News : नौ माह पेट में पाला, लोक लिहाज की आड़ में नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका

किसी कलयुगी ने 09 माह पेट में पालने के बाद 02 किलोग्राम की स्वस्थ नवजात बच्ची को लोक लिहाज या मरने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया... और पढ़ें