Barabanki News : दिनदहाड़े चोरी करने घर में घुसे बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा, पेड़ से बांधकर...

दिनदहाड़े चोरी करने घर में घुसे बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा, पेड़ से बांधकर...
UPT | ग्रामीणों के कब्जे में चोरी का आरोपी।

Sep 24, 2024 11:09

बाराबंकी जिले के ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी गजरिया गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाश ने चोरी की। इसकी भनक जैसे ही घरवालों को हुई तो शोर मचाना शुरू किया। इतने में ही काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए और चोर को दबोच...

Sep 24, 2024 11:09

Barabanki News : बाराबंकी जिले के ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी गजरिया गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाश ने चोरी की। इसकी भनक जैसे ही घरवालों को हुई तो शोर मचाना शुरू किया। इतने में ही काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए और चोर को दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसे एक पेड़ से बांध दिया। 

ये है पूरा मामला
मंगलवार को घर में दिनदहाड़े चोरी की जानकारी गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

क्या कहती है पुलिस
पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों की सूचना पर कस्बा जैदपुर के अली अकबर कटरा निवासी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक जोड़ी नथ और एक ओम की माला बरामद की गई है।

Also Read

सूबे के खेल मंत्री बोले - राष्ट्र की तरक्की का आधार है उसकी युवा पीढ़ी, भाजपा की सरकार कर रही युवाओं के लिए कार्य

24 Sep 2024 07:05 PM

अयोध्या Ayodhya News : सूबे के खेल मंत्री बोले - राष्ट्र की तरक्की का आधार है उसकी युवा पीढ़ी, भाजपा की सरकार कर रही युवाओं के लिए कार्य

भाजयुमो की ओर से मंगलवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि किसी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर हमेशा निर्भर रहा है... और पढ़ें