Breaking News : धरना दे रहे किसानों के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

धरना दे रहे किसानों के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने निकाला ट्रैक्टर मार्च
UPT | symbolic

Feb 21, 2024 16:14

दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अयोध्या में भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। शहर के ट्रैक्टर...

Feb 21, 2024 16:14

Ayodhya News : दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अयोध्या में भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। शहर के ट्रैक्टर मार्च मुख्य मार्ग से निकलता हुआ हाईवे सहादातगंज पर पहुंचा। अंत में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा को ज्ञापन दिया।

किसान यूनियन ने बताई मांगे 
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा का कहना था कि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून बनाए। C2 +50 यानी खेती में लगी मजदूरी और पूंजी पर ब्याज के आधार पर फसलों का रेट तय हो। छुट्टा जानवरों से फसलों को बचाने के लिए व्यवस्था हो, किसानों को फ्री में बिजली मिले, गन्ना मूल्य का भी डिजिटल भुगतान हो, मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन काम की गारंटी हो, इसके अलावा किसानों की दर्जनों समस्याएं हैं जिनको सुलझाने को लेकर किसान आंदोलित है, ट्रैक्टर मार्च को लेकर अयोध्या पुलिस भी अलर्ट है।

Also Read

सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, रामलला के किए दर्शन

6 Oct 2024 06:16 PM

अयोध्या अयोध्या पहुंचे असम के राज्यपाल : सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, रामलला के किए दर्शन

असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। और पढ़ें