अयोध्या न्यूज : आम आदमी पार्टी के दोनों मुख्यमंत्रियों ने राम दरबार मे नवाया शीश

आम आदमी पार्टी के दोनों मुख्यमंत्रियों ने राम दरबार मे नवाया शीश
UPT | राम मंदिर में आप के दोनों मुख्यमंत्री

Feb 12, 2024 19:09

रामलला के दर्शन पूजन के बाद एयरपोर्ट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का…

Feb 12, 2024 19:09

Short Highlights
  • भगवान से सबके लिए सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की : केजरीवाल
Ayodhya News : प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही दिग्गज माननीयों का अयोध्या आकर भगवान रामलला के दर्शन पूजन का क्रम लगातार चल रहा है। प्रदेश की कैबिनेट रविवार को रामजी का दर्शन की है। भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी कैबिनेट के साथ दर्शनक्रम निर्धारित हो चुका है। वहीं सोमवार को आम आदमी पार्टी के दोनों मुख्यमंत्री सपरिवार रामलला का दर्शन करने पहुंचे। भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि एयरपोर्ट पर जयघोष के साथ स्वागत किया जिसके बाद मीडिया से दूरी बनाते हुए दोनों मुख्यमंत्री काफिले के साथ रामजन्म भूमि परिसर रवाना हुए।

प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला : केजरीवाल
रामलला के दर्शन पूजन के बाद एयरपोर्ट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला। बहुत अच्छा लगा, इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। प्रतिदिन लाखों राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं। आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है। और हमने भगवान से सबके लिए देश के लिए सुख शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। मन्दिर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय ने सभी को दर्शन कराया और प्रसाद वितरित किया।

लंबे समय से इच्छा थी, आज दर्शन से पूरी हुई : भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि सपरिवार प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन किया है। परिवार के साथ प्रभु राम के दिव्य दर्शन हुए। लंबे समय से इच्छा थी, आज आना हुआ। भारत धार्मिक आस्था वाला देश है। कोई पर्व और कोई त्यौहार जब मनाया जाता है तो हम लोग इकट्ठे होकर मनाते हैं। राम लला का दर्शन पूजन करने के बाद प्रार्थना भी की है कि देश की तरक्की हो सब लोग रहें सुखी, शांति से सब में आपस में भाईचारा बना रहे। भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग है, फल फूल की अपनी सुगंध है, अयोध्या जाकर बहुत अच्छा लगा।

Also Read

कोर्ट में उपस्थित न होने पर हुई कार्रवाई, जानें मामला

5 Oct 2024 02:10 PM

सुल्तानपुर सुल्तानपुर सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी : कोर्ट में उपस्थित न होने पर हुई कार्रवाई, जानें मामला

शुक्रवार को बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दवनाडीह निवासी और सुल्तानपुर के सांसद, रामभुआल निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया... और पढ़ें