Ayodhya News : मंडल मुख्यालय घेरने गए कांग्रेस नेता, बंद मिला कचहरी का गेट, वहीं धरने पर बैठ गए करने लगे नारेबाजी

मंडल मुख्यालय घेरने गए कांग्रेस नेता, बंद मिला कचहरी का गेट, वहीं धरने पर बैठ गए करने लगे नारेबाजी
UPT | कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

Sep 19, 2024 00:19

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी पराजय देखकर भाजपा बौखला गई है और हताशा भरी कार्रवाई पूरे प्रदेश में देखने को मिल रही है। इसका कांग्रेस पार्टी प्रबल विरोध करती है।

Sep 19, 2024 00:19

Short Highlights
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था, दुराचार  के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन
  • सरकार के मुखिया खुद ही निभा रहे हैं न्यायाधीश की भूमिका : मनोज गौतम

Ayodhya News : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, दुराचार तथा अत्याचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन से पहले प्रेस क्लब पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित हुए। फिर जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। आरोप है कि कचहरी का गेट पुलिस ने बंद करा दिया। जिससे वहीं गेट पर धरने पर बैठ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इससे पूर्व प्रेस क्लब पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खस्ता हाल है और उत्तर प्रदेश के मुखिया जाति और धर्म देखकर अपराधियों और निर्दोषों पर कार्रवाई कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार के मुखिया खुद ही न्यायाधीश की भूमिका निभा रहे हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय से अपराधी चिन्हित किया जा रहे हैं। तथा उन पर मुख्यमंत्री के इशारे पर गैर कानूनी तरीके से कार्रवाई की जा रही है।

उपचुनाव में पराजय देख कर हताशा भरी कार्रवाई कर रही सरकार 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी पराजय देखकर भाजपा बौखला गई है और हताशा भरी कार्रवाई पूरे प्रदेश में देखने को मिल रही है। इसका कांग्रेस पार्टी प्रबल विरोध करती है। भाजपा सरकार ने उप्र को ‘फ़र्ज़ी एनकाउंटर की राजधानी’ बना दिया है। वहीं पार्टी के महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। लगातार कहीं न कहीं महिलाओं के साथ  दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा जिस तरह लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा हाफ हो गई इस तरह विधानसभा में भाजपा साफ हो जाएगी।

धरने में प्रदेश सरकार पर हमलावर रहे कांग्रेस वक्ता 
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलडोजर को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लिया था और बुलडोजर को ही न्याय का प्रतीक बना दिया गया था, पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से बुलडोजरी सोच का ध्वस्तीकरण हो गया। इस दौरान एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, अंबेडकर नगर से सुनील मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, सविता यादव, दयावती, दिनेश शुक्ला, शैलेंद्र पांडे, पीसीसी सदस्य संजय तिवारी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, अमरीश पांडे, कविंद्र साहनी, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रदीप निषाद, अनंत राम सिंह, करन त्रिपाठी, उमेश उपाध्याय, मोहम्मद आमिर, बृजेश रावत, राम सागर रावत, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, पंकज सिंह, चंचल सोनकर, अनिल सिंह, अनिल तिवारी ,लिटिल वर्मा, विकास सिंहविक्की, फ्लावर नकवी, राम अवध पासी, लाल मोहम्मद, अब्दुल हकीम, जिओ हैदर आदि मौजूद रहे।

Also Read

विकास कार्यो को हर गरीब के घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार : मुख्यमंत्री

19 Sep 2024 05:51 PM

अयोध्या Ayodhya News विकास कार्यो को हर गरीब के घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार : मुख्यमंत्री

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्या मंदिर इंटर कालेज में एक हजार करोड़ की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। जिसमें... और पढ़ें