हिंदुस्तान ही नहीं ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड सहित कई देश से लगभग एक लाख कुंतल जिनमें कई तरह के फूल शामिल हैं अयोध्या पहुँच चुके हैं। फूलों की सजावट शुरू होते ही सेल्फी लेने वालों की होंड़ मच गई है।
रामोत्सव 2024 : आस्ट्रेलिया और थाईलैंड से पहुंची फूलों का खेप, सुगन्धित हुआ वातावरण
Jan 20, 2024 21:05
Jan 20, 2024 21:05
- फूलों से सज रही रामनगरी में
इत्र की खुशबू की भी होगी धमक
1000 कारीगर दूसरे प्रदेशों से आकर दिखा रहे प्रतिभा
अयोध्या को फूलों से सजाने के लिए बाहर से भी कारीगर लगाए गए हैं। कोलकाता, दिल्ली, कानपुर, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और मध्यप्रदेश सहित ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड सहित कई देश से कई प्रजातियों के फूल, जैसे कोनिया, एरिका पान, रजनीगंधा, कनेर, मनोकोमली, टाटा रोज, चाइना पत्ती, सन ऑफ इंडिया, जरबेरा, विक्टोरिया और कई रंग के गुलाब सहित फूलों की तमाम किस्में शामिल हैं। इन फूलों की सजावट के लिए मथुरा, वृंदावन, सीतापुर, पश्चिम बंगाल से करीब 1000 से अधिक कारीगर भी बुलाये गए हैं ।जो फूलों की सजावट कर रहे हैं। श्रीराम मंदिर के वीआईपी गेट के पास प्रभू राम के बालक स्वरूप छवि को भी फूलों से उकेरा गया है, तो वहीं -
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,
कौसल्या हितकारी ।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी ॥ जैसे श्लोक खुद बखूद अपनी ओर लोंगो को आकर्षित कर रहे हैं।
Also Read
5 Oct 2024 12:27 AM
उत्तर प्रदेश की अमेठी पुलिस ने शिक्षक व उसकी पत्नी और बच्चीयों के हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। एसपी अनूप सिंह ने शुक्रवार की रात... और पढ़ें