Ayodhya News : भगवान राम की कुलदेवी के मंदिर में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हुआ दुरदुरिया पूजन

भगवान राम की कुलदेवी के मंदिर में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हुआ दुरदुरिया पूजन
UPT | देवकाली मंदिर परिसर में भाजपा महिला मोर्चा ने किया दुर्दुरिया पूजन।

May 16, 2024 18:34

भगवान श्री राम की कुलदेवी माता देवकाली मंदिर प्रांगण में गुरुवार को महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुरदुरिया (दुःखदुरिया) पूजन का आयोजन किया गया...

May 16, 2024 18:34

Short Highlights
  • 400 सीट पार की कामना के साथ देवकाली मां महिलाओं ने मांगा आशीर्वाद : ममता पांडेय
  • जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा-400 पार का नारा अब स्वयं लगा रही जनता 
Ayodhya News : भगवान श्री राम की कुलदेवी माता देवकाली मंदिर प्रांगण में गुरुवार को महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुरदुरिया (दुःखदुरिया) पूजन का आयोजन किया गया। शक्ति की उपासना 400 पार की कामना के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन कर मॉ जगतजननी से आशीर्वाद मांगा।

पूजन के लिए देवकाली मंदिर के प्रागंण में प्रातः 7 बजे ही भारी संख्या में महिलाओं का समूह पहुंच गया। मन्दिर प्रांगण में आयोजित पूजन में भाजपा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पाण्डेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व 400 की कामना लेकर महिलाओं ने मॉ जगतजननी से आशीर्वाद मांगा है। पीएम मोदी द्वारा नई संसद में प्रवेश करते ही महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर इतिहास रच दिया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा 400 पार का नारा अब स्वंय जनता लगा रही है। बेटी बचाओ- बेटी पढाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मातृवंदन योजना, अन्नपूर्णा योजनाओं के माध्यम से सरकार ने महिलाओं को समाज में सशक्त किया है। 

योगी सरकार में महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी दी गई : मधु शर्मा
अयोध्या विधानसभा प्रवासी मधू शर्मा ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी दी गई है। अपराधियों के मन में बुलडोजर का भय व्याप्त है। महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने कहा डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही है। दुरदुरिया पूजन में महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, राजलक्ष्मी तिवारी ,प्रतिमा शुक्ला, नीलम जायसवाल, नेहा तिवारी, सीमा तिवारी, सुनीता गुप्ता, सीमा सिंह, माया सिंह, अनीता सिंह, गीता शुक्ला, आभा सिंह, नीता शर्मा, पुष्पा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Also Read

भारी वाहनों का प्रवेश बंद, भीड़ के चलते लिया फैसला, जानें ट्रैफिक प्लान

27 Jul 2024 01:53 PM

अयोध्या रामनगरी में 28 जुलाई से रहेगा रूट डायवर्जन : भारी वाहनों का प्रवेश बंद, भीड़ के चलते लिया फैसला, जानें ट्रैफिक प्लान

अयोध्या में कांवड़ यात्रा और प्रसिद्ध सावन झूला मेला के अवसर पर प्रशासन तैयारी में जुटा है। शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन की योजना तैयार की है। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी... और पढ़ें