Ayodhya News : सदस्यता महाअभियान में भाजपा प्रत्येक बूथ पर बनाएगी 200 सदस्य, कार्यशाला में दी गई सीख

सदस्यता महाअभियान में भाजपा प्रत्येक बूथ पर बनाएगी 200 सदस्य, कार्यशाला में दी गई सीख
UPT | भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया।

Aug 31, 2024 20:13

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महाअभियान दो सितम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। शनिवार को महानगर के सभी 400 बूथों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए अपने सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या

Aug 31, 2024 20:13

Short Highlights
  • पार्टी के मजबूत जनाधार को 2 सितंबर से होगी शुरुआत
  • अयोध्या महानगर में 80 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य

Ayodhya News : भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महाअभियान दो सितम्बर से प्रारम्भ हो रहा है।  शनिवार को महानगर के सभी 400 बूथों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए अपने सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़कर सदस्यता अभियान की शुरुआत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर किया है। सहादतगंज बूथ पर आयोजित कार्यशाला में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर जन आधार बढ़ाने को सभी पार्टी पदाधिकारियों से अनुरोध किया है।  

प्रवासियों ने किया बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद 
सदस्यता अभियान के लिए आयोजित कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रवासियों ने बूथ के कार्यकताओं से संवाद किया। बताया गया कि महाअभियान में प्रत्येक बूथ पर अभियान चला कर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।  पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूराबाजार व रिकाबगंज, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्या मंडल के रानोपाली व दर्शन नगर, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने दिल्ली दरवाजा तथा प्रताप नगर शक्ति केन्द्र, ब्लाक प्रमुख उषा सिंह ने मड़ना, शैलेन्द्र कोरी गद्दोपुर में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि दो सितम्बर से शुरू हो रहे महाअभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क करें। जनसंवाद के माध्यम से सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए लोगों को भाजपा की विचार धारा से जोड़ेगे।

जन-जन तक पहुंचने का अवसर है सदस्यता अभियान 
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सरकार के सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य सभी को बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का संगठन महापर्व हर तीन साल के बाद होता है। जो संगठन के लिए एक बड़ा अवसर होता है। ताकि जन-जन तक पहुंचा जा सके। पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंतिम छोर के बैठे व्यक्ति तक पहुंचेंगे। उन्हें भाजपा की नीतियों से जोड़ेंगे। 

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सदस्यता को लेकर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यता का लक्ष्य रखा गया हैं। जिसमें अभियान के प्रथम दिन ही प्रत्येक बूथ पर 50 कुल 25000 सदस्य बनाने की तैयारियां कर ली गई। महानगर में लक्ष्य से अधिक लोगों तथा सम्पर्क व संवाद के जरिए भाजपा सदस्य बनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने डाभासेमर, शशि प्रताप सिंह ने नानकपुरा, वरूण चौधरी ने शांतिपुर, बालकृष्ण वैश्य ने मणिराम दास की छावनी, सहित अन्य पदाधिकारियों ने शक्ति केन्द्रों पर कार्यशाला को संबोधित किया।

Also Read

चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

14 Sep 2024 09:32 PM

अयोध्या दुखद : चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

ग्राम सहुलारा निवासी राम लखन (60) पुत्र शिवराम को शनिवार भोर सांप ने डस लिया। जानकारी होते ही सुबह 5 :15 बजे परिवार के लोग उन्हे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। और पढ़ें