लोकसभा चुनाव 2024 : जीत के लिए हर घर-हरेक व्यक्ति तक सम्पर्क और संवाद स्थापित करेंगे भाजपाई

जीत के लिए हर घर-हरेक व्यक्ति तक सम्पर्क और संवाद स्थापित करेंगे भाजपाई
UPT | भाजपा की मंगलवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय में बैठक

Apr 02, 2024 22:49

भाजपा की मंगलवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख की बैठक 4 से 10 अप्रैल के बीच होगी।

Apr 02, 2024 22:49

Ayodhya News : चुनावी रणनीति का खाका खींचने के बाद भाजपा ने अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख की बैठक 4 से 10 अप्रैल के बीच होगी। जिसकी तैयारी को लेकर विचार विमर्श हुआ। भाजपा ने 60 वोटर पर एक पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की गई है जबकि बूथ समिति में 11 सदस्य रखे गए हैं।

बैठक में लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा की पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति स्थानीय सामाजिक समीकरण को देखते हुए की जाए। बूथ प्रबंधन से चुनाव में जीत प्राप्त की जा सकती है। इस लिए सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें की हर घर-हर व्यक्ति तक सम्पर्क व संवाद स्थापित किया जाए।

सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे पन्ना प्रमुख
लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पन्ना प्रमुखों को सरकार के विकास व योजनाओं की सर्वाजनिक स्थानों पर चर्चा व लभार्थियों के आवास पर जाकर उनसे सम्पर्क व संवाद करने का निर्देश दिया जाए। सह संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जिन बूथों पर पिछले चुनाव में पार्टी का प्रर्दशन अच्छा नही था उन बूथों के पन्ना प्रमुख से विशेष रूप से सम्पर्क करना है। जिससे वहां पिछली बार की तुलना के अधिक मत प्राप्त किए जाएं। बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पांडे बादल, अभिषेक मिश्रा, रामपति पांडे, अशोक कसौधन, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, इं. राम धीरज पांड, सोमनाथ उपस्थित रहे।

Also Read

मृतका के चाचा ने लगाया आरोप, बोले-भतीजी की हत्या की गई है, प्रोफेसर पति और देवर अभी तक हैं फरार

2 Jul 2024 08:33 PM

अयोध्या नेहा सिंह की आत्महत्या का मामला : मृतका के चाचा ने लगाया आरोप, बोले-भतीजी की हत्या की गई है, प्रोफेसर पति और देवर अभी तक हैं फरार

16 जून को नेहा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर पति, देवर और सास के विरुद्ध गंभीर धराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। और पढ़ें