Ayodhya news : समाजवादी चौपाल में सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

समाजवादी चौपाल में सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
UPT | गुंधौर में आयोजित सपा की चौपाल

Feb 19, 2024 01:30

भाजपा सरकार से आम जनता त्रस्त है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के लोग सपा सरकार में किए गए कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में लग जाएं।

Feb 19, 2024 01:30

Ayodhya news : भाजपा सरकार से आम जनता त्रस्त है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के लोग सपा सरकार में  किए गए कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में लग जाएं। 
यह आह्वान है बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती का।
वे रविवार को बीकापुर विधानसभा के गुंधौर में आयोजित चौपाल को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि भारती ने कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है।औऱ संविधान बचाने का काम सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही कर सकते हैं।

विधानसभा क्षेत्रों में सपा कर रही है PDA पखवाड़ा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे PDA पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजन चौपाल में पूर्व मंत्री, विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि आप सभी लोगों का सहयोग रहा तो 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर ऐतिहासिक विजय हासिल की जाएगी और केंद्र में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनेगी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो विकास का कार्य किया है जनता आज भी उसे याद कर रही है । प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है प्रदेश में सर्वाधिक विकास हुआ है जनता आज भी समाजवादी पार्टी को आशा भरी निगाहों से देख रही है।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प
चौपाल को बीकापुर विधायक प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर ने भी सम्बोधित किया। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सर्वाधिक सीट जीतकर केंद्र की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगी ।सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव नागेश्वर कोरी ने किया।महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव, प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, हरिराम कोरी, सुनीता कोरी,  एजाज अहमद, ओपी पासवान, प्रदेश सचिव छेदी सिंह प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, कमलेश सोलंकी सुभाष चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

Also Read

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

16 Sep 2024 09:01 PM

बाराबंकी Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन... और पढ़ें