Ayodhya News : सपा प्रत्याशी ने कहा-झूठा प्रचार कर रही भाजपा, मिल्कीपुर के सभी प्रधान सपा के साथ 

सपा प्रत्याशी ने कहा-झूठा प्रचार कर रही भाजपा, मिल्कीपुर के सभी प्रधान सपा के साथ 
UPT | सपा प्रत्याशी ने पत्रकारों से बात की।

Mar 18, 2024 22:24

अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि 9 बार यहां की सम्मानित जनता ने विधायक बनाया है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहा हूं। इस बार पार्टी और गठबंधन ने संसद भेजने के लिए मुझ पर विश्वास जताया है।

Mar 18, 2024 22:24

Ayodhya News : हम एक ऐसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं जिसकी चर्चा प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। इसके लिए इंडिया गठबंधन और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए आभार जताता हूं। साथ ही भाजपा के लोगों का बड़ा झूठ दिखाने के लिए यह प्रेसवार्ता कर रहा हूं। यह कहना है सपा विधायक व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद का।

अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि 9 बार यहां की सम्मानित जनता ने विधायक बनाया है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहा हूं। इस बार पार्टी और गठबंधन ने संसद भेजने के लिए मुझ पर विश्वास जताया है। ऐसे में यहां की जनता मुझे देश की पंचायत में सांसद बनाकर भेजेगी।  अयोध्या की जनता इस चुनाव में चमत्कार करेगी और भारी मतों से विजयी बनाएगी। कहा कि यह लोकसभा चुनाव साधारण चुनाव न होकर संविधान और लोकतंत्र बचने का चुनाव है। करोड़ों बेरोजगारों के भरोसे का चुनाव है। महंगाई के बोझ तले कराह रही जनता को निजात दिलाने का चुनाव है।

भाजपा का झूठा प्रचार, कोई प्रधान ने नहीं छोड़ा है साथ
पत्रकार वार्ता में अपने अंदाज में सपा प्रत्याशी ने उन प्रधानों को सन्मुख बता कराया जिन्हें भाजपा ज्वाइन करने की बात कही गई। अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव जीतने का कोई हथियार व मुद्दा नहीं है तो झूठ पर उतर आई है। बताया कि यह है अशोक कुमार ग्राम प्रधान चमैला, इनके साथ हैं केशव राज ग्राम प्रधान उरवा वैश्य, सागर पट्टी प्रधान अशोक जो समाजवादी पार्टी की जीत के लिए लगे हुए हैं। साथ ही मीडिया के सामने उदयभान यादव को पेश किया जो ग्राम प्रधान भिटारी हैं। सभी ग्राम प्रधानों ने एकसुर में कहा कि समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने झूठा और अफवाह का सहारा ले रही है। हम सभी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की जीत के लिए दिन रात क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

अग्निवीर को सपा प्रत्याशी ने बताया सेना के लिए मजाक
सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना लेकर युवाओं के साथ ही नहीं एक तरह से भारतीय सेना के साथ मजाक किया है। यह देश की सुरक्षा के साथ भी मजाक है। कहा कि पार्टी संस्थापक  स्व. मुलायम सिंह यादव जब केंद्र में रक्षामंत्री थे तो सेना को बड़ा सम्मान दिलाया। शहीद होने वाले जवानों की अर्थी उनके निज आवास तक लाने औऱ राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की व्यवस्था कर हर शहीद को सम्मान दिया था। जबकि अग्निवीर जैसी योजना लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने मजाक किया है।

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जनभावनाओं पर खरा उतरूंगा
प्रेसवार्ता में सपा प्रत्याशी ने दावा किया कि वर्तमान में सपा की बयार चल रही है। वोटिंग में सपा की आंधी चलेगी। प्रदेश की 80 सीटें जीतकर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जनभावनाओं पर खरा उतरूंगा। जनपद का विकास औऱ सम्मान में इतिहास बनेगा। भाजपा पर हमलावर हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि उनके पास चुनाव जीतने का हथियार ही नहीं बचा है। मैदान में भाजपा खड़ी नहीं रह सकेगी। रेत की दीवार भरभराकर 4 जून को गिर जाएगी। भाजपा सिर्फ रस्सी बनाती रह जाएगी। कहा कि चुनाव जीतने के 3 माह बाद उन सभी को मार्किट रेट पर मुआवजा दिलाऊंगा जिनकी जमीने हाइवे, हवाई पट्टी में गई हैं।  कहा कि समाजवादियों की कथनी करनी में कोई फर्क नहीं होता है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य अजय रावत व तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Also Read

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

16 Sep 2024 09:01 PM

बाराबंकी Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन... और पढ़ें